
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज।राजमहल नगर क्षेत्र स्थित प्लस-2 उच्च विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी की ओबीसी मोर्चा की महामंत्री चंदा देवी द्वारा जिला प्रशासन को एक लिखित आवेदन देकर समस्या के समाधान की मांग की गई है।
आवेदन में बताया गया है कि विद्यालय में लगभग 1000 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन +1 एवं +2 कक्षाओं के लिए पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। कई विषयों में नियमित कक्षाएं नहीं हो पा रही हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
अभिभावकों का कहना है कि शिक्षक की कमी के कारण बच्चों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। समय पर पाठ्यक्रम पूरा नहीं होने से परीक्षा परिणाम पर भी असर पड़ने की आशंका है। इस स्थिति को लेकर छात्रों और उनके परिजनों में चिंता व्याप्त है।
चंदा देवी ने अपने आवेदन में जिला प्रशासन से जल्द से जल्द शिक्षकों की नियुक्ति कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को सुचारू करने की मांग की है, ताकि छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सके।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो अभिभावक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।,,,,,,,,,,,,,,,



