Advertisement
झारखंडभारत
Trending

साहिबगंज में HPV टीकाकरण अभियान का भव्य शुभारंभ, तीन माह तक चलेगा विशेष अभियान

 

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, साहिबगंज में आज ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) टीकाकरण अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ अत्यंत गरिमामय एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त, सतीश चंद्रा एवं सिविल सर्जन, डाॅ0 रामदेव पासवान द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

उद्घाटन उपरांत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को HPV वैक्सीन प्रदान कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। यह विशेष टीकाकरण अभियान आगामी तीन माह तक जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत लक्षित आयु वर्ग की सभी पात्र बालिकाओं का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि “किसी भी पात्र बालिका को टीकाकरण से वंचित नहीं रहने देना हमारी प्राथमिकता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पूर्णतः प्रशिक्षित एवं सक्षम है और सभी कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप किए जा रहे हैं।” उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि वे घर-घर जाकर पात्र बालिकाओं की पहचान करें, अभिभावकों को जागरूक करें तथा किसी भी प्रकार के भ्रम एवं आशंका को दूर करते हुए टीकाकरण सुनिश्चित करें।

विज्ञापन 2

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार द्वारा HPV वैक्सीन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने वैक्सीन के महत्व, इसके लाभ एवं इससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाव के विषय में उपस्थित लोगों को जागरूक किया। साथ ही, उन्होंने HPV वैक्सीन पर आधारित एक प्रेरणादायक जागरूकता गीत प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा।

विज्ञापन 3


इस अभियान के तहत सर्वप्रथम रिशु कुमारी एवं अंजली कुमारी को HPV वैक्सीन लगाई गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा उन्हें टीकाकरण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। दोनों बालिकाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी या दुष्प्रभाव महसूस नहीं हुआ तथा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पूर्ण सावधानी एवं सहयोग के साथ टीकाकरण किया गया।

विज्ञापन 4

स्वास्थ्य विभाग की अपील:-

विज्ञापन 5

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी अभिभावकों से आग्रह किया गया है कि अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को अनिवार्य रूप से HPV वैक्सीन दिलाएं।

किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रांति से बचें।

अन्य लोगों को भी टीकाकरण हेतु प्रेरित करें एवं अभियान को सफल बनाएं।

कार्यक्रम में जिला आयुष पदाधिकारी, DRCHO – डॉ. किरण माला, MOIC – डॉ. महमूद आलम, डॉ. अमित कुमार, DPMU टीम, जिला RCH सहायक – आदित्य कुमार, VCCM, BPMU, अन्य स्वास्थ्य कर्मी, विद्यालय के प्राचार्य एवं छात्राएं, आम नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि, NGO एवं डेवलपमेंट पार्टनर के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button