अपर पुलिस अधीक्षक , सिद्धार्थनगर द्वारा थाना भवानीगंज का आकस्मिक निरीक्षण कर अपराध नियत्रंण

अपर पुलिस अधीक्षक , सिद्धार्थनगर द्वारा थाना भवानीगंज का आकस्मिक निरीक्षण कर अपराध नियत्रंण , लंबित विवेचना व शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करने हेतु आवश्यक आदेश – निर्देश दिए गए ।
रिपोर्ट – शिवम वर्मा संपादक
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक , सिद्धार्थनगर ने आज दिनांक 23.05.2021 को थाना भवानीगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । महोदय द्वारा थाना परिसर , कार्यालय , अभिलेख , मेस , बैरिक , महिला हेल्प डेस्क , शौचालय में साफ सफाई की स्थिति , थाना परिसर में जलापूर्ति एवं जल निकासी की व्यवस्था , आरक्षियों की बीट में रवानगी व उनके द्वारा की जा रही हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी इत्यादि का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक थाना भवानीगंज व उपस्थित अधिकारी / कर्मचारीगण को अपराध नियत्रंण , लंबित विवेचना व शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करने हेतु आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए ।




