Advertisement
बाराबंकी

मण्डलायुक्त ने 50 लाख रूपए से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा कर शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कराने के दिए निर्देश

पूर्ण परियोजनाओं को सम्बन्धित विभागों को तत्काल हैण्डओवर करें कार्यदायी संस्थाएं- मण्डलायुक्त

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

बाराबंकी।अयोध्या, मण्डल आयुक्त एम0पी0अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में मण्डल के 50 लाख से अधिक लागत के सड़क निर्माण कार्य व अन्य निर्माण कार्य विशेषकर अधिक भौतिक प्रगति वाली परियोजनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने ऐसी कार्यदायी संस्थाएं जिनको शत-प्रतिशत धनराशि प्राप्त हो चुकी है और उनके द्वारा कार्य पूर्ण नहीं किया गया है, पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यदायी संस्थाएं तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करके ऐसी परियोजनाओं का कार्य शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करें। इसके साथ ही मण्डलायुक्त ने कलेक्ट्रेट में विभिन्न पटलों का निरीक्षण भी किया। पटलों पर पहुॅचते हुए अभिलेखों की जानकारी लेते हुए, जीपीएफ पासबुक, सर्विस बुक सहित अन्य लेखों की गहनता से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अभिलेखों की कार्यप्रणाली पूर्ण रखने के साथ ही उनका रख-रखाव भी सही रहे।

मण्डलायुक्त ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये। मण्डलायुक्त ने मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से मण्डल से सम्बन्धित विकास परियोजनाओं के लिए दिए गए निर्देशों के क्रम में सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि मण्डल के प्रत्येक जनपद में जिन परियोजनाओं हेतुु धनराशि की आवश्यकता है, उसका परियोजनावार विवरण तैयार करते हुए धनराशि के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को पत्र प्रेषित कराएं ताकि शासन से शीघ्र बजट प्राप्त हो सके और परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा में पूर्ण हो सकें। उन्होंने निर्माण कार्य में आने वाली समस्याओं का निस्तारण कराते हुए ससमय परियोजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिये।
बैठक में जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह, पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह, अपर आयुक्त श्री शिवपूजन, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0बी0के0एस0 चैहान, बंदोबस्त अधिकारी चकबन्दी अनिल पाण्डेय, अपर जिला सूचनाधिकारी सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी व समस्त कार्यदायी संस्थायें मौजूद रहें।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button