महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी व नारी शक्ति सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा।
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र के ग्राम भुड़ेहरी में स्वयं सेवी संस्था बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान चाइल्ड लाइन 1098 के द्वारा महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महिला सम्मान समारोह में महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी, आत्म निर्भर दो दर्जन महिलाओं को सम्मानित कर जहां उनका हौसला बढ़ाया गया वहीं गांव की अन्य महिलाओं को इनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया गया। महिला सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री सतीशचन्द्र शर्मा एवं समाजसेवी जेबीएस इन्स्टीट्यूट के प्रबंधक राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त अंगद कुमार सिंह व संस्था के अध्यक्ष व चाइल्ड लाइन के निदेशक रत्नेश कुमार ने महिलाओं को सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक श्री शर्मा ने कहा कि सशक्त माता ही सशक्त भारत की निर्माता हैं, बेटियां हमारे घर और परिवार की रोशनी हैं, बेटियों को सशक्त बनने का अवसर हमारी सरकार उपलब्ध करा रही है। अंगद कुमार सिंह ने कहा कि बेटी-बेटा में कोई भेद नही किया जाना चाहिए, बेटियों को अवसर मिलता है तो बेटों से आगे निकल कर देश में नाम रोशन करती हैं। महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी और महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा चप्पल बनाने का व्यवसाय करने वाली शाहपुर मुरारपुर निवासी आरती देवी, समूह के माध्यम से सब्जी मसाले का व्यवसाय करने वाली कोटवा सड़क निवासी नीलम जायसवाल, राज्य स्तरीय खिलाड़ी लक्ष्मी चैहान, पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने वाली हूंसेपुर गांव निवासी सुलोचना यादव, एसएचजी के माध्यम से सिलाई केन्द्र संचालित कर दर्जनों महिलाओं को रोजगार से लगाने वाली नरायनपुर निवासी जनकलली, पंचायत सशक्तीकरण का अच्छा कार्य करने वाली भुड़ेहरी की ग्राम प्रधान श्रीमती सीमा, आजीविका मिशन में महिलाओं को जाड़ने वाली आईसीआरपी लक्ष्मी साहू, रेशमा, सुमन देवी, सरोज, आशा बहू करूणेश कुमारी, सावित्री देवी, कोविड-19 के टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली किरन, मोमबत्ती, हर्बल रंग, आयुष काढ़ा, रूई बत्ती एवं शहद निर्माण जैसे स्वरोजगार में महिलाओं को जोड़कर आत्म निर्भर बनाने वाली रूची, सरिता श्रीवास्तव, दीपिका, प्रज्ञा तिवारी एवं चाइल्ड लाइन के द्वारा बच्चों की आपातकालीन सहायता का उत्कृष्ट कार्य करने के लिए टीम सदस्य अंजलि जायसवाल, जीनत बेबी, सीमा, वन्दना, काउन्सलर उमादेवी को तथा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ ़कर योगदान करने वाली गुलजार फाण्डेशन की सचिव गुलजारबानो एवं नई रोशनी योजनान्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त अल्पसंख्यक महिलाओं द्वारा स्वरोजगार का कार्य करने वाली महिलाओं सहित दो दर्जन महिलाओं को प्रतीक चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी इन ग्रामीण महिलाओं ने खुलकर भाषण दिया और अन्य महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के साइबर सेल निरीक्षक अनुराग उपाध्याय ने साइबर ठगी से बचने के बारे में बताया। तो वहीं कोतवाली रामसनेहीघाट के महिला कांस्टेबल अमिता सिंह, उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह ने महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन चाइल्ड लाइन की काउंसलर उमादेवी ने किया। संस्था के अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने आये हुए सभी आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर चाइल्ड लाइन 1098 जिला समन्वयक जियालाल, टीम लीडर अवधेश कुमार, अखिलेश कुमार, राम कैलाश, चाइल्ड फ्रेण्डली स्कूल के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, शिक्षक वीरेन्द्र कुमार, पूनम देवी, वन्दना वर्मा, शारदा रावत, सरिता यादव सहित क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।




