संस्कृत माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा वर्ष 2021 के परीक्षा हेतु 03 परीक्षा केन्द्र बनाये गए
स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी।जिला विद्यालय निरीक्षक, बाराबंकी द्वारा बताया गया कि संस्कृत माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा वर्ष 2021 के परीक्षा हेतु 03 परीक्षा केन्द्रों (केन्द्र व्यवस्थापक/प्रधानाचार्य यूनियन इण्टर कालेज रामनगर बाराबंकी, केन्द्र व्यवस्थापक/प्रधानाचार्य, श्री विद्युत्परिलोधेश्वर संस्कृत महाविद्यालय लोधौरा महादेवा बाराबंकी, केन्द्र व्यवस्थापक/प्रधानाचार्य जनपद इण्टर कालेज हरख बाराबंकी ) का निर्धारण किया गया है।
उक्त परीक्षा केन्द्र पर आवंटित परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र निर्धारण के सम्बन्ध में यदि किसी को आपत्ति हो तो वह अपनी आपत्ति/प्रत्यावेदन 26 मार्च, 2021 के अपरान्ह 5 बजे तक जिला विद्यालय निरीक्षक बाराबंकी के कार्यालय में उपलब्ध करा दें। जिससे आपत्तियाॅ जनपदीय समिति के सम्मुख प्रस्तुत करते हुए उनका निस्तारण कराया जा सके। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त आपत्ति/प्रत्यावेदन पर विचार किया जाना सम्भवन नहीं होगा।




