Advertisement
बाराबंकी

पुलिस व स्वाट टीम ने 8 अंतराज्यीय मारफीन तस्करों को किया गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

बाराबंकी। थाना जैदपर पलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय 08 शातिर मारफीन तस्करों को किया गया गिरफ्तार , कब्जे से 05.150 कि 0 ग्रा 0 मारफीन कीमत ( लगभग 15 करोड़ ) व 01 सियाज कार बरामद । पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन , क्षेत्राधिकारी सदर श्री राम सूरत सोनकर के पर्यवेक्षण में थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 24.03.2021 को मुखबिर की सूचना पर 08 अभियुक्तों को ग्राम चन्दौली माईनर पुलिया व ग्राम चन्दौली से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के पास से 05.150 किलोग्राम मारफीन व 01 सियाज कार बरामद किया गया । अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना जैदपुर पर मु 0 अ 0 स0 104-111 / 21 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्त अभिषेक सिंह ने पूछताछ पर बताया कि मै अपने 02 साथियों के साथ ग्राम चंदौली में मारफीन लेने आया था । हम लोग मो 0 खालिद उर्फ मंत्री एवं अन्य लोगों से खरीदते है । इस आधार पर पुलिस द्वारा दबिश दी गयी तो मौके पर मो ० खालिद उर्फ मंत्री अपने 04 अन्य साथियों के साथ मारफीन की सप्लाई कर रहा था , जिसको गिरफ्तार कर कब्जे से 5 कि 0 ग्रा 0 मारफीन बरामद किया गया । अभियुक्त मो 0 खालिद उर्फ मंत्री बहुत शातिर तस्कर है , यह प्रायः अपने कैरियर के माध्यम से ही कार्य करता है । मुख्य अभियुक्त मो 0 खालिद उर्फ मंत्री ने पूछताछ में बताया गया कि हम लोग झारखंड से क्रूड माल लाते है और क्रूड माल को रिफाइन करके फाइन मारफीन बनाते है । मारफीन की छोटी – छोटी पुड़िया बनवाते है और नवयुवक / युवतियां एवं प्रतिष्ठित कालेजों के छात्रों को सप्लाई करते है । इसके अलावा कैरियर के माध्यम से बड़ी मात्रा में हरियाणा , दिल्ली , पश्चिमी यूपी आदि स्थानों पर भी सप्लाई करते है । हमारे पास मारफीन लेने के लिए लोग नेपाल से भी आते और मारफीन लेकर जाते है । मेरे परिवारजनो एवं रिश्तेदार भी सम्मिलित है जो लखनऊ , सीतापुर , हरदोई व अन्य जनपदों में मारफीन की सप्लाई करते है । अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास के बारे में अन्य जनपदों / थानों से जानकारी की जा रही है । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण 1- मो 0 खालिद उर्फ मंत्री पुत्र मो 0 शाबिर निवासी ग्राम चंदौली थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी । ( उम्र -39 वर्ष , कक्षा -5 ) 2- नजमुद्दीन पुत्र मो 0 शाबिर निवासी ग्राम चंदौली थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी ।
( उम्र -31 वर्ष , मदरसा आलापुर में शिक्षक ) 3- मो 0 रेहान पुत्र मो 0 शाबिर निवासी ग्राम चंदौली थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी । ( उम्र -33 वर्ष , इण्टर फेल ) 4- मोइनद्दीन पुत्र मो 0 शाबिर निवासी ग्राम चंदौली थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी । ( उम्र -29 वर्ष , कक्षा -5 ) 5- मुख्तार आलम पुत्र मुमताज आलम निवासी ग्राम चंदौली थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी । ( उम्र -34 वर्ष , अनपढ़ , टैम्पोचालक ) 6- हरिव्रत मिश्र पुत्र हरेन्द्र नाथ मिश्र निवासी लक्ष्मीपुर थाना रेवती जनपद बलिया । ( उम्र -26 वर्ष , बी – कॉम , प्राइवेट जॉब ) 7- अभिषेक सिंह पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी बरोहनी थाना सैय्यदराजा जनपद चंदौली । हाल पता- 7/771 सेक्टर 11 तकरोही मोड़ थाना इन्दिरा नगर जनपद लखनऊ । ( उम्र -24 वर्ष , बी – कॉम ) 8- अविनाश विश्वकर्मा पुत्र जय प्रकाश विश्वकर्मा निवासी कल्यानपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ । ( उम्र -29 वर्ष , एम . .ए . ) हाल पता – ककरी कालोनी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र । बरामदगी का विवरण 1- 05.150 कि 0 ग्रा 0 अवैध मारफीन । 2- सियाज कार नम्बर- UP64 AH 3333 तस्करी में प्रयुक्त पुलिस टीम 1- प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी 2- व 0 उ 0 नि 0 श्री मदन पाल थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी 3- उ 0 नि 0 श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी 4- उ 0 नि 0 श्री अशोक सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी 5- उ 0 नि 0 श्री विपिन कुमार सिंह , उ 0 नि 0 श्री कामेश राज थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी 6- हे 0 का 0 राकेश राज , हे 0 का 0 रमेशचन्द्र , हे 0 का 0 सभाजीत थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी 7- का 0 आलोक कुमार , का 0 अंकुर खुटार , का 0 नितुल दीक्षित थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी 8- का 0 अनुज दीक्षित , का 0 संतराम अग्रहरि , का 0 आजाद गुप्ता थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी 9- का 0 शैलेन्द्र सिंह , का 0 सोनू , का 0 सचिन थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button