विभागीय योजनाओं का निर्बाध रूप से लाभ प्राप्त किये जाने हेतु यू0डी0आई0डी0 महत्वपूर्ण अभिलेख है।
रिपोर्ट :- राजू सिंह यूपी ब्रेकिंग न्यूज़।
बाराबंकी। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को सूचित किया जाता है कि विभागीय योजनाओं का निर्बाध रूप से लाभ प्राप्त किये जाने हेतु यू0डी0आई0डी0 महत्वपूर्ण अभिलेख है। ऐसे दिव्यांगजन जिन्होंने अभी तक अपना विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यू0डी0आई0डी0) नहीं बनवाया है अनिवार्य रूप से बनवा लें। भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली द्वारा दिव्यांगजन हेतु विशिष्ट दिव्यांगता पहचान-पत्र (यू0डी0आई0डी0) योजना संचालित है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सभी दिव्यांगजनों का समग्र डाटाबेस विकसित हो और उसके तहत सभी दिव्यांगजन का एक एैसा पहचान-पत्र और दिव्यांगता प्रमाण-पत्र निर्गत हो जो सम्पूर्ण भारत के लिये मान्य है, जिसके अन्तर्गत जनपद के समस्त दिव्यांगों का यू0डी0आई0डी0 कार्ड निर्गत किया जाना आवश्यक है। इस कार्ड से दिव्यांगजनों को प्राप्त होने वाले लाभ निम्नवत हैं-दिव्यांगजनों को अनेक दस्तावेज साथ लेकर चलने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि केवल इसी एक कार्ड से योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। भविष्य में सरकारी योजनाओं के लिए पात्र दिव्यांगजनों की पहचान व सत्यापन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह कार्ड सम्पूर्ण भारत वर्ष में मान्य होगा।
जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को सूचित किया जाता है कि उक्त यू0डी0आई0डी0 कार्ड बनवाने हेतु वेबसाइट http://swavlambancard.gov.in पर स्वयं अथवा अपने निकटतम जन सुविधा केंद्रों पर ऑनलाइन आवेदन करा सकते हैं। आधार कार्ड, फोटो , हस्ताक्षर/अंगूठा निशान, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (यदि पहले से बना हुआ है) अपलोड करके अपना व्यक्तिगत विवरण भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने हैं। ऑनलाइन आवेदन के पश्चात् पिं्रट आउट लेकर, प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को दिव्यांग बोर्ड, कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी, बाराबंकी में उपस्थित होकर अपना यू0डी0आई0डी0 कार्ड बनवा सकते हैं। जिससे भविष्य में विभागीय योजनाओं का निर्बाध रूप से लाभ प्राप्त होता रहे।




