Advertisement
उत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending

शिवसेना यूबीटी नेता के सहन में जबरन कूड़ा,गोबर का ढेर लगाने के विरुद्ध कार्यवाही की मांग।

 

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा

बाराबंकी। शिवसेना यूबीटी पदाधिकारी से लिखित सुलह नामा करने के बावजूद मकान के सामने सहन की भूमि पर जबरन कूड़ा गोबर का ढेर लगाने वाले विपक्षी के विरुद्ध कार्यवाही तथा उक्त ढेर को हटवाए जाने के संबंध में शिवसैनिकों ने आक्रोश वक्त करते हुए तत्काल प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग की है।
इस सम्बन्ध में पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी मनोज मिश्र विद्रोही ने बताया कि पीड़ित चंद्रशेखर पुत्र स्व श्याम बिहारी ग्राम जलुहामऊ मजरे गड़रियन पुरवा थाना मसौली तहसील रामनगर बाराबंकी का निवासी है और शिवसेना यूबीटी में जिला सचिव पद पर नियुक्त है।
इनके गांव के निवासी विपक्षी मदन चंद्र उर्फ उपेन्द्र प्रसाद ने इनके घर के सामने सहन की भूमि पर जबरन गोबर कूड़ा डाल कर घूर लगा दिया है और इनकी डनलप और नांद को उसमें दबा दिया विपक्षी मदन आए दिन फसाद करने का प्रयास करता रहता है और तंग करता रहता है विवाद के समय अपने घर की महिलाओं लड़कियों को आगे कर देता है और इनको व परिवार फर्जी महिला उत्पीड़न छेड़छाड़ का मुकदमा करने की धमकी देता है।

इस बाबत दोनों पक्षों में तिलोकपुर पुलिस चौकी में दिनांक 21 जुलाई 25 को लिखित समझौता हुआ था और विपक्षी ने एक माह में घूर हटा लेने को कहा था किंतु विपक्षी ने अभी तक घूर गोबर का ढेर नहीं हटाया है जिससे इनके घर के सामने बरसात के समय पानी भर जाता है जिससे पीड़ित व उसका परिवार बुरी तरह से मानसिक रूप से परेशान है और विपक्षी मनमानी पर उतारू है।


इस संबंध में जिलाधिकारी ,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, उपजिलाधिकारी रामनगर तथा थानाध्यक्ष मसौली को शिकायती पत्र भेज कर हस्तक्षेप एवं कार्यवाही कर अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की है श्री विद्रोही ने कहा कि यदि प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं करता है तो धरना प्रदर्शन कर ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button