Advertisement
लखनऊ

प्रो. गोस्वामी , देवेश पण्डित विजय लक्ष्मी मिश्रा व संध्या त्रिपाठी को अनागत हुुुआ सम्मान

लखनऊ दिनांक 15.3.2021अखिल भारतीय अनागत साहित्य संस्थान, योगी नगर, लखनऊ की वर्ष 2021 की प्रथम मासिक काव्य गोष्ठी प्रो. विष्णु गिरी गोस्वामी की अध्यक्षता व सुरेश राजवंशी के कुशल संचालन में सम्पन्न हुई, जिसमें मार्तण्ड साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष सरस्वती प्रसाद रावत मुख्य अतिथि, जिया लाल भारती विशिष्ट एवं माँ तारा स्मृति संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पण्डित बेअदब लखनवी अति विशिष्ट अतिथि व संयोजक डाॅ अजय प्रसून रहे ।
सम्मान समारोह व काव्य गोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व डाॅ सुधा मिश्रा द्वारा माँ सरस्वती की वाणी वन्दना से हुआ । सुकवि अनुज अब्र, अमर पाल अमर, पण्डित बेअदब लखनवी , दिनेश सोनी, आशीष शर्मा यश, गोबर गणेश, आशुतोष आशु, डाॅ अजय प्रसून, प्रोफेसर वी जी गिरी, जिया लाल भारती , कवयित्री पण्डित विजय लक्ष्मी मिश्रा, डाॅ सुधा मिश्रा, संध्या त्रिपाठी व विभा प्रकाश के सुन्दर काव्यपाठ के मध्य प्रोफेसर वी जी गोस्वामी व देवेश द्विवेदी देवेश को अनागत मार्तण्ड सम्मान व पण्डित विजय लक्ष्मी मिश्रा को “अनागत चंद्रिका सम्मान प्रथम” व कवयित्री संध्या त्रिपाठी को अनागत चंद्रिका द्वितीय सम्मान से अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
सभी साहित्यकारों ने अपनी श्रेष्ठतम रचनाओं से गोष्ठी को सफलता के नए आयाम प्रदान किया ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button