Advertisement
बाराबंकी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 16 मार्च को तहसील रामसनेहीघाट में होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस

बाराबंकी।शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को प्रातः 10 बजे से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील स्तर पर कोविड-19 प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए किया जायेगा। माह मार्च, 2021 के तृतीय मंगलवार (16 मार्च) को जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह की अध्यक्षता में तहसील रामसनेहीघाट में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा तथा अन्य तहसीलों में अपर जिलाधिकारी एवं सम्बन्धित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा।
जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील रामसनेहीघाट में जन समस्याओं/शिकायतों की सुनवाई की जायेगी और मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों से निस्तारण भी कराया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्रातः 10 बजे सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अवश्य उपस्थित रहकर जन शिकायतों का प्रभावी ढंग से निस्तारण करें ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्री संदीप गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील रामनगर में तथा अन्य तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा, जिसमें आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों से मौके पर कराया जायेगा।
—————————————

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button