
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। मालदा मंडल, पूर्व रेलवे के अंतर्गत आज दिनांक 29.04.2026 को ट्रेन संख्या 15734 फरक्का एक्सप्रेस एवं अन्य ट्रेनों में जमालपुर – भागलपुर – कहलगांव – साहिबगंज खंड पर बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर नियंत्रण हेतु विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।
यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक, मालदा, मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मालदा, कार्तिक सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया।
गहन जांच के दौरान कुल 462 अनियमित यात्रा के मामले पकड़े गए, जिनसे ₹ 2,93,715 की राशि बतौर जुर्माना वसूली गई।
इस अभियान का नेतृत्व वाणिज्य निरीक्षक द्वारा किया गया, जिसमें टिकट जांच कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और रेलवे के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया।
रेलवे राजस्व की सुरक्षा तथा वास्तविक यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे।
मालदा मंडल सभी यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा के दौरान वैध एवं उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि असुविधा एवं दंड से बचा जा सके।




