जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति को लेकर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति को लेकर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट :- उज्जवल कुमार साहा,
साहिबगंज। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), साहिबगंज एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति को लेकर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस क्रम में साहिबगंज जिले के प्रमुख स्थलों—कोर्ट परिसर, रेलवे स्टेशन, सदर अस्पताल, बस स्टैंड, बांझी बाजार, मंडरो प्रखंड, मिर्जा चौकी रेलवे स्टेशन, महाराजपुर सहित अन्य क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटकों का सफल आयोजन किया गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी ने बताया कि नुक्कड़ नाटक का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग, यातायात नियमों के पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की निः संकोच सहायता हेतु जागरूक एवं प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि गुड सेमे रिटन पॉलिसी के अंतर्गत घायल व्यक्ति की सहायता करने वाले नेक नागरिक को ₹2000 की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाने का प्रावधान है।
कार्यक्रम के दौरान हैंडबिल, पंपलेट एवं बुकलेट का वितरण कर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। यह अभियान केवल सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों को कम करने तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों में जीवन के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का संदेश देता है।
इस अवसर पर DLSA सेक्रेटरी विश्वनाथ भगत, मोटरयान निरीक्षक (MBI)अभिषेक मुंडा एवं कुमार उत्कर्ष, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अनुज पराशर सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

