
रिपोर्ट :- शमशेर चौधरी
चंदौली जिले की पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर पालिका की नव निर्वाचित चेयरमैन सोनू किन्नर की पहल पर नगर पालिका परिषद ने पहल पर पालिका के अफसरों ने शहर के 10 प्रमुख मार्गों के कायाकल्प के लिए 392 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है शासन ने धन मिलने के बाद सड़कों की मरम्मत शुरू कराई जाएगी पीडीडीयू नगर में पिछले पांच वर्षों से कई सड़कों की मरम्मत नहीं हुई है जिसके कारण सड़कों पर गड्ढों की भरमार हो गई है लोग लगातार इनकी मरम्मत की मांग करते रहे हैं वही नगर पालिका अधिकारी हर बार धन नहीं होने की बात कहकर सड़कों की मरम्मत कराने से बचते रहे हैं नगर पालिका के नए बोर्ड के गठन के बाद सड़कों की मरम्मत का मुद्दा फिर से केंद्र में आ गया है नगर पालिका ने दस प्रमुख सड़कों का डीपीआर तैयार कर शासन को मंजूरी के लिए भेज दिया है।नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी कृष्णचंद्र का कहना है कि नगर की दस प्रमुख मार्गों के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है शासन से धन मिलते ही टेंडर कराकर कार्य आरंभ करा दियाा जाएगा जिससे खराब सड़कों की समस्या को दूर किया जा सके।



