निंदूरा और पूरेडलई ब्लाक की अप्रैल की रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है।

रिपोर्ट:-शिवा वर्मा/यूपी ब्रेकिंग न्यूज़
प्रदेश के 100 आकांक्षी ब्लॉक में शामिल जिले के निंदूरा और पूरेडलई ब्लाक की अप्रैल की रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है। इनमें निंदूरा प्रदेश में सातवें तो पूरेडलई 13वें स्थान पर है। निंदूरा को मूलभूत संसाधनों में प्रदेश में पहला स्थान मिला है। डीआरडीए के गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान आकांक्षी विकासखंड से संबंधित 75 इंडिकेटर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन वित्तीय सम विषम एवं बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित कुल 75 इंडिकेटर की प्रगति, अनुश्रवण की समीक्षा की गई, जिसमें चिकित्सा स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित 23 इंडिकेटर, शिक्षा के 13 इंडिकेटर एवं जल संसाधन के 15 इंडिकेटर, वित्तीय समावेशन के 16 इंडिकेटर, बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर के 8 इंडिकेटर की समीक्षा की गई। जिसमें 46 इंडिकेटर मासिक, 5 इंडिकेटर त्रैमासिक, 16 इंडिकेटर अर्धवार्षिक, 8 इंडिकेटर वार्षिक है। बैठक के दौरान इंडिकेटर 1.2 अंडरवेट बच्चों इंडिकेटर 1.4 से बच्चों 1.5 नाम बच्चों से संबंधित है जिसकी प्रगति कम होने के कारण बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देश दिए गए कि प्रगति बढ़ाएं।
बैठक के दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि छात्रों से ओएमआर शीट भराई जाए। जिससे भविष्य में ओएमआर शीट भरने में छात्रों को कठिनाई न हो। कृषि एवं जल संसाधन विभाग अधिकारी को निर्देशित किया कि इंडिकेटर 3.1 फसल बीमा योजना की प्रगति बढ़ाई जाए इंडिकेटर 4.1 मुद्रा लोन 4 पॉइंट 6 प्रधानमंत्री जन धन योजना में अकाउंट को खोलने की प्रगति बढ़ाई जाए साथ ही निर्देश दिए कि अपनी अपने से संबंधित इन्डीकेटर की मॉनिटरिंग लगातार करते रहे, जिससे प्रगति अच्छी हो और रैंक में सुधार आये। समीक्षा बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए, उप कृषि निदेशक, उपायुक्त स्वरोजगार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकैतनगर, चिकित्सा अधीक्षक, बाल विकास परियोजना अधिकारी निंदूरा, खंड विकास अधिकारी निंदूरा व अन्य उपस्थित रहे।



