
रिपोर्ट :- मोहम्मद शकील
रायबरेली। दिनांक 17 फरवरी 2026 को थाना जगतपुर क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर से सलोन जाने वाले मार्ग पर ग्राम दौलतपुर के पास सड़क किनारे पानी भरे खेत में एक शव पड़ा हुआ मिला था।
प्राप्त सूचना पर उच्चाधिकारीगण द्वारा मय फोरेंसिक टीम के घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
जिसकी शिनाख्त मोहित पटेल (उम्र करीब 23 वर्ष) पुत्र गेंदालाल निवासी पुरे गोसाई मजरे ममुनी थाना सलोन रायबरेली के रुप में हुयी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सलोन पर मुकदमा संख्या- 45/2026 धारा-61(2)(A)/103(1) बीएनएस बनाम 1. शोभित 2. मिथुन 3. फूलराज 4. शिवा 5. गौतम अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पुलिस टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था।
इसी क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 20 फरवरी 2026 की रात्रि को थाना सलोन पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या-45/ 2026 धारा-61(2) (A)/103 (1) व बढोत्तरी धारा 3(5) बीएनएस के वांछित अभियुक्तगण 1. शोभित पुत्र देशराज निवासी ग्राम पूरे गोसाई का पुरवा मजरे ममुनी थाना सलोन रायबरेली 2. मिथुन पुत्र देशराज पटेल निवासी ग्राम पूरे गोसाई का पुरवा मजरे ममुनी थाना सलोन रायबरेली 3. फुलराज पुत्र रामधनी राम निवासी ग्राम पूरे गोसाई का पुरवा मजरे ममुनी थाना सलोन रायबरेली 4. शिवा पुत्र स्व० राजेश पटेल निवासी ग्राम शिवसेवक का पुरवा मजरे ममुनी थाना सलोन रायबरेली 5. गौतम पुत्र राम दुलारे पटेल निवासी ग्राम विशुनपुर थाना जगतपुर रायबरेली को थाना क्षेत्र के बगहा नहर पटरी तिराहे से नियमानुसार गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।




