थाना सतरिख पुलिस ने 03 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे व निशांदेही पर चोरी की 04 मोटर साइकिल बरामद।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। थाना सतरिख पुलिस ने आज दिनांक 14.05.2024 को मैनुअल एन्टेलीजेन्स के आधार पर 03 शातिर चोरों को 1. उदित कुमार पुत्र रामकिशोर निवासी ग्राम माढनमऊ खुर्द थाना सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ।
2 . गिरजाशंकर पुत्र रामकिशोर रावत निवासी ग्राम तिन्दवानी थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
3 . अरविन्द कुमार पुत्र गयाप्रसाद निवासी ग्राम बुद्दू खेड़ा थाना सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ को नहर पुलिया ग्राम तिन्दवानी थाना सतरिख से गिरफ्तार किया।
अभियुक्तों के कब्जे व निशांदेही पर चोरी की 04 मोटर साइकिल बरामद कर थाना सतरिख पर मुकदमा संख्या 222/2024 धारा 41 सीआरपीसी व 41। भादवि पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तों का एक गैंग है जो जनपद बाराबंकी व आस-पास के जनपदों में चोरी की घटनाएं कारित करते है।
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा स्प्लेण्डर प्रो मोटर साइकिल को करीब 02 दिन पूर्व ग्राम भोजपुर थाना सतरिख स्थित खेत से चोरी करना स्वीकार किया गया।
जिसके सम्बन्ध में थाना सतरिख पर मुकदमा संख्या 220/2024 धारा 379 भादवि० पंजीकृत है व अन्य मोटर साइकिल को भिन्न-भिन्न स्थानों से चोरी करना स्वीकार किया है। जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।




