
बाराबंकी
लोक निर्माण विभाग की घोर लापरवाही के चलते रामनगर बदोसराय मार्ग पर मरकामऊ साप्ताहिक बाजार के समीप बाउंड्री वॉल विहीन पुलिया दुर्घटना का सबब बनी हुई है जिसमें आए दिन कोई न कोई दो पहिया व चौपहिया सवार गिरकर बुरी तरह से घायल हो जाता है
बताते चलें कि रामनगर टिकैतनगर रोड पर स्थित मरकामऊ चौराहे पर लगने वाली साप्ताहिक बाजार के समीप बनी हुई पुलिया परिवहन निगम की अनुबंधित बस के पलटने से पिछले महीनों खड्ड में गिरने के चलते टूट कर के क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसकी मरम्मत आदि कराए जाने का कार्य अभी तक नहीं शुरू किया जा सका है जिसका आलम यह है कि आए दिन कोई न कोई दोपहिया अथवा दोपहिया वाहन चालक इसी बाउंड्रीवाल विहीन पुलिया मे गिर करके बुरी तरह से घायल हो जाता है ।
इसी समस्या के दृष्टिगत राजाराम रामप्रकाश राकेश बृजेश कुमार वर्मा आदि ग्रामीणों ने पुलिया की मरम्मत कराए जाने की मांग शासन से किया है




