
गैर इरादतन हत्या के वांछित 02 अभियुक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रिपोर्ट:- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना नसीराबाद क्षेत्र के ग्राम पूरे बरवन सिंह मजरे कुंवरमऊ में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों (दामाद व ससुरालीजनों) के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें वादी वीरेन्द्र सिंह (दामाद) पुत्र रामफेर सिंह निवासी ग्राम पूरे दुर्गा सिंह मजरे कुंवरमऊ थाना नसीराबाद से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 94/2026, धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। घायल वीरेन्द्र उपरोक्त की जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। थाना नसीराबाद पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा- 105/110 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।
आज दिनांक 28.06.2026 को थाना नसीराबाद पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र से मुकदमा संख्या 94/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/110/105 बीएनएस में नामजद/वांछित अभियुक्ता 1. रीता सिंह पत्नी तेजबाहुदर सिंह निवासिनी पूरे बरवन मजरा कुंवरमऊ थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली 2. मीरा सिंह पत्नी मनोज सिंह निवासिनी पूरे बरवन मजरा कुंवरमऊ थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली को नियमनुसार गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।




