Advertisement
अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशकोरोना वायरसबाराबंकी

शालीनता पूर्ण मनाया गया प्रकाश पर्व दीपावली

 

ब्यूरो रिपोर्ट; दिलीप मिश्रा

 

फतेहपुर, बाराबंकी। कोरोना के चलते इस बार प्रकाश पर्व दीपावली शालीनता के साथ मनाया गया। कस्बा फ़तेहपुर बेलहरा कुर्सी घुंघटेर इत्यादि जगहों पर ग्रमीणों ने त्योहार में मिठाई व गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों की खरीददारी कर पूजा अर्चना की। मान्यता है कि त्रेता युग मे धर्म की स्थापना के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी मानव रूप में इस पृथ्वी पर अवतार लेकर अत्याचारी रावण का वध कर अयोध्या लौटे थे। तब से ही दीपावली का त्यौहार मनाया जा रहा है।

तहसील क्षेत्र में दीपावली का त्यौहार परंपरागत रुप से मनाया गया इस दौरान लोगों ने अपने घरों दुकानों, सहित अन्य प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई रंगाई पुताई कर प्रथम पूज्य श्री गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्तियों की स्थापना कर पूजा अर्चना की। और अपने घर व दफ्तर इत्यादि में रंगीन झालरों व मोमबत्ती एवं दीपों से सजावट की। कार्तिक मास की अमावस्या को भगवान राम अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ रावण का वध करके वापस अयोध्या लौटे थे। तब अयोधया में उनके स्वागत में दीप जलाए गए थे। यह भारत की पहली दिवाली मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार लक्ष्मी गणेश की पूजा का अलग ही महत्व है, इस दिन माता लक्ष्मी के साथ श्री गणेश की विधि विधान से पूजा अर्चना करने से समस्त रिद्धि सिद्धियो की प्राप्ति के साथ ही माता लक्ष्मी की असीम अनुकंपा बरसती है, और घर धन-धान्य से परिपूर्ण हो जाता है।

विज्ञापन

बड्डूपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में दीपावली व भैया दूज का पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही कस्बे में मिठाइयों की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। कस्बा कुर्सी टिकैटगंज बाबागंज रीवाँ सीवाँ, बड्डूपुर आदि स्थानों पर कस्बों में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया। लोगों ने देश समाज सहित परिवार के सुख समृद्धि की कामना कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाये दीं। इस दौरान बच्चों ने मिठाई के साथ-साथ फुलझड़ी पटाखे इत्यादि का भी आनंद लिया। कहीं-कहीं क्षेत्र में लोगों ने जुए के फड़ पर जीत हार की बाजी भी लगाई। त्यौहार के दौरान क्षेत्र में पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट रहा।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

त्योहार में सामाजिक बुराइयां भी

विज्ञापन 4

 

विज्ञापन 5

दीपावली के त्यौहार में जहां अनेकों अच्छाइयां देखने को मिलती हैं, वहीं कई कुरीतियों के चलते लोगो द्वारा समाज को दूषित भी किया जा रहा है। दीपावली के दिन तंत्र मंत्र के साधक अपनी साधना की सिद्धी करते है, वही कुछ लोग जुआ खेलकर एक सामाजिक बुराइयों को बढ़ावा देते हैं। पटाखा इत्यादि जलाने से जहां वातावरण प्रदूषित होता है। इसबार शासन ने कई जिलों में पटाखा बेचने व जलाने पर बैन भी लगाया था।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button