Advertisement
अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी

थाना जैदपुर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में दो घायल अभियुक्तों सहित कुल 03 बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट-समित अवस्थी(मंडल संपादक अयोध्या/ देवीपाटन)
विगत दिनों में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर आज दिनांक 11.07.2023 की रात्रि क्राइम ब्रांच व थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान थाना जैदपुर क्षेत्रान्तर्गत बंगला बाजार के पास एक संदिग्ध क्वालिस गाड़ी दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा चेक करने का प्रयास किया गया तो वाहन सवार बदमाश हमलावर हो गये जिससे कांस्टेबल अंकित तोमर को चोटे आई हैं। बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। बदमाशों की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा काम्बिंग की जा रही थी कि तभी पुलिस को नजदीक देख कर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गये।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण 1. रामजी यादव पुत्र जगदीश यादव निवासी दाउतपुर थाना निगोहा जनपद लखनऊ, 2. जय कुमार पुत्र राम प्रकाश लोध निवासी भरसवां थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ को उपचार हेतु सीएचसी जैदपुर में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण द्वारा प्रयोग में लाई गई क्वालिस गाड़ी व 02 अदद तमंचा .315 बोर व कई जिंदा/खोखा कारतूस बरामद किये गये तथा चालक श्याम सुन्दर पुत्र अमरनाथ कश्यप निवासी पिपरास्माइल थाना कोडरी जनपद गोण्डा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार दो बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है। आरम्भिक जांच से ज्ञात हुआ है कि अभियुक्त रामजी यादव पर लूट व चोरी के 05 अभियोग एवं अभियुक्त जय कुमार पर 04 अभियोग पंजीकृत हैं। घटनास्थल के पास बदमाशों द्वारा विद्युत हाई टेंशन के तार काटे गये थे जिनके बण्डल वहीं पड़े हैं, बदमाश विद्युत तारों के बण्डलों को ले जाने के प्रयास में थे। पुलिस टीम द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button