Advertisement
अब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी

अफसोस कि अपनों के साथ नहीं है कांगेस का हाथ। (कौशल किशोर)

मिश्रा लॉज परिसर में हुई वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।

बाराबंकी। जिला मुख्यालय पर स्थित मिश्रा लॉज परिसर में शुक्रवार को वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष कौशल किशोर शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कांग्रेस के बागी नेता बेनी प्रसाद वर्मा की पुत्र वधू चित्रा वर्मा का टिकट निरस्त कर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिवशंकर शुक्ला को दरियाबाद से टिकट देने की मांग पार्टी हाई कमान से की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता कौशल किशोर शुक्ला ने कहा कि आज बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस का हाथ अपनों के साथ भी नहीं है तो आम जनमानस के साथ क्या होगा? पार्टी के लिए जी जान लगा देने वाले कार्यकर्ता के साथ भी पार्टी के वरिष्ठ अच्छा बर्ताव नहीं कर रहे हैं। उन्हें स्थान देने के बजाए दल बदलुओं को स्थान दिया जा रहा है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता स्वयं को कुठित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान को चाहिए पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का मौका दे तभी पार्टी की आन, बान और शान बढ़ेगी। पूर्व पीसीसी सदस्य शुऐब अहमद ने कहा कि पार्टी विघटन के दौर से गुजर रही है और पार्टी हाईकमान इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। यदि समय रहते इसमें सुधार न किया गया तो पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता अपना त्याग पत्र देने को बाध्य होंगे। जिला कांग्रेस के पूर्व महामंत्री जिला सईद अहमद ने अपने उदबोधन में कहा कि पार्टी छोड़ चुके बेनी प्रसाद वर्मा की पुत्र वधू चित्रा वर्मा को टिकट दे दिया गया। जो कार्यकर्ताओं को नागवार लग रहा है। उन्होंने पार्टी हाईकमान से मांग की कि तत्काल प्रभाव से चित्रा वर्मा का टिकट निरस्त कर शिवशंकर शुक्ला को टिकट देकर दरियाबाद का अधिकृत प्रत्याशी घोषित करे। अन्यथा पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी छोड़ने पर विवश होंगे। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष आफाक अहमद ‘इफ्फू’ शब्बीर अहमद, पूर्व महामंत्री इसरार अहमद, पूरेडलई ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष सरवरे आलम, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष अशरफ रसूल ‘गुड्डू’, पूर्व पीसीसी सदस्य आनन्द कुमार शुक्ला, कांग्रेस नगर पंचायत टिकैतनगर के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव बुधराम रावत, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं जिला सहकारी बैंक के पूर्व डायरेक्टर रामविलास प्रजापति, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री धुन्नी सिंह, ओम प्रकाश सिंह, युवा कांग्रेस दरियाबाद के पूर्व अध्यक्ष राकेश तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री प्रेमचंद्र चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button