
रिपोर्टर सुमित अवस्थी जनपद बाराबंकी
स्थान नगर पालिका सभागार में स्वर्णकार समाज का होली मिलन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय मोहन वर्मा(स्वर्णकार) भाजपा विधायक हाटा जनपद कुशीनगर,पुलिस महानिरीक्षक श्री हीरा लाल (आईपीएस) भाजपा नेता सुधीर कुमार सिद्धू ,मनीष जी,राकेश वर्मा,बबलू वर्मा कन्हैया वर्मा व व समाज के पीसीएस अधिकारियों अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहें और समाज के कल्याण हेतु अपने अपने विचार प्रकट किये।
इस अवसर पर बाराबँकी,भदोही,वाराणसी,सीतापुर,लखनऊ,फतेहपुर, प्रतापगढ़,अयोध्या व प्रदेश के विभिन्न जनपदों के स्वर्णकार समाज के लोग उपस्थित रहे। यह जानकारी संत नरहरिदास सोनार सेवा समिति बाराबंकी के महासचिव सुनील सोनी ने दी।




