Advertisement
बाराबंकी

आगामी 05 जुलाई से 15 जुलाई तक संचालित किया जायेगा विशेष सर्विलांस अभियान, टीम बनाकर सर्विलांस कार्य को मानको के अनुरूप पूर्ण करने के लिए जिलाधिकारी ने दिये निर्देश

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

बाराबंकी।जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह की अध्यक्षता में आज कोविड-19 के रोकथाम एवं नियत्रंण के लिए 05 जुलाई से 15 जुलाई, 2020 तक विशेष सर्विलांस अभियान के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट लोक सभागार में आयोजित हुई। बैठक के प्रारम्भ में सभी ने कानपुर में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी।
जनपद में संचालित संचारी रोग अभियान, जिसके अन्तर्गत संक्रामक रोग एवं वेक्टर जनित रोगों के रोकथाम, बचाव एवं उपचार संबंधी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 पर प्रभावी नियत्रंण के लिए एक विशेष सर्विलांस अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके लिए माइक्रो प्लान के अनुसार जनपद में टीमों का गठन किया जायेगा। इन टीमों के द्वारा घर-घर जाकर संवेदीकरण करने के साथ-साथ कन्टेनमेंट जोन में आई0एल0आई0(खांसी, बुखार एवं सांस लेने में दिक्कत) एवं ैSevere Acute Respiratory Infections (SARI) एवं कन्टेनमेंट जोन में Severe Acute Respiratory Infections (SARI) के रोगियों का घर-घर जाकर गहन सर्वेक्षण किया जायेगा। सर्वेक्षण में आई0एल0आई0(खांसी, बुखार एवं सांस लेने में दिक्कत) एवं Severe Acute Respiratory Infections (SARI) सहित अन्य गम्भीर रोगों से ग्रसित व्यक्तियों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। प्रत्येक सर्वेक्षण टीम में दो सदस्य होंगे तथा टीम द्वारा प्रातः 8 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक भ्रमण किया जायेगा।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि सर्वेक्षण टीम द्वारा इन्फ्रारेड थर्मामीटर एवं पल्स आक्सीमीटर का उपयोग किया जायेगा। सर्वेक्षण के पूर्ण होने पर प्रत्येक घर पर जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार किया गया स्टीकर लगाया जायेगा। जिसका उद्देश्य रहेगा कि आई0एल0आई0(खांसी, बुखार एवं सांस लेने में दिक्कत) एवं Severe Acute Respiratory Infections (SARI) मरीजों को आइडेंटिफाई कर सकें ताकि उन्हें क्वारेंटाइन, आइसोलेशन या अन्य उपचार हेतु भेजा जा सके।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0रमेश चन्द्र सहित स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, पंचायतराज विभाग, नगर निकाय, विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा यूनिसेफ के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button