श्रावस्ती
नियुक्त पुलिसकर्मी के असामयिक दुःखद निधन पर आश्रित परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज ₹01 करोड़ की बीमा धनराशि चेक प्रदान किया गया।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा भारतीय स्टेट बैंक, भिनगा के बैंक प्रबंधक की उपस्थिति में नियुक्त दिवंगत आरक्षी संतोष कुमार चौरसिया पता ग्राम सेमरा थाना खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर के पिता कृष्ण कुमार को भारतीय स्टेट बैंक के पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत प्रदत्त बीमा योजना के तहत ₹01 करोड़ (एक करोड़ रुपये) की धनराशि का चेक प्रदान किया गया।
आरक्षी संतोष कुमार चौरसिया का दिनांक 26.08.2025 को सड़क दुर्घटना में असामयिक एवं अत्यंत दुःखद निधन हो गया था। उनके आकस्मिक निधन से विभाग एवं उनके परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी गई तथा दिवंगत पुलिसकर्मी के परिजनों को भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन




