अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending
राम बारात की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, क्षेत्राधिकारी ने किया भ्रमण।
असन्द्रा क्षेत्र में राम बारात कार्यक्रम का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश।

रिपोर्ट -नीरज शर्मा
बाराबंकी। राम बारात कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए बाराबंकी पुलिस सतर्क नजर आई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रवीना त्यागी के आदेश के क्रम में क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट ने थाना असन्द्रा क्षेत्रांतर्गत आयोजित राम बारात कार्यक्रम का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया और संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस को कार्यक्रम के दौरान सतर्कता बनाए रखने, कानून-व्यवस्था पर नजर रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बाराबंकी पुलिस का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन




