ग्राम पंचायत अधिकारी से अभद्रता करने का ग्रामीणों पर लगा आरोप
रिपोर्टः- पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा।
निंदूरा (बाराबंकी)ग्राम पंचायत अधिकारी से अभद्रता करने तथा सरकारी कागजों को फाड़ने मामलों में आरोपित रोजगार सेवक को बीडीओ ने नोटिस जारी की है। बीडीओ ने राजगार सेवक को दो दिन के भीतर मामले स्पष्टीकरण मांगा है। ग्राम पंचायत अधिकारी महमूद अंसारी ने बीडीओ को पत्र देकर अवगत कराया था कि ग्राम पंचायत मुनीपुर बरतरा में पंचायत सहायक के पद चयन हेतु आवेदिका सुधा यादव के साथ निंदूरा निवासी रोजगार सेवक त्रिभवन यादव,अपने 10-15 लोग अज्ञात लोग के साथ विकास खंड परिसर स्थिति सिक्योर लैब घुस कर उसके साथ अभ्रदता करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया तथा पंचायत सहायक की पत्रावली व कार्यवाही रजिस्टर छीनकर नष्ट किए जाने का प्रयास किया। किंतु मौके पर अन्य कर्मचारी पहुंच गए।जिसके चलते शासकीय अभिलेख छतिग्रसत होने से बच गए।जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत अधिकारी ने बीडीओ से की थी।जिसमें मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज में घटना की सही पाई गई।जिसपर बीडीओ मुनेश चंद्र ने
रोजगार सेवक को इस मामले नोटिस जारी दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।




