शौच के लिए गए वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत

रिपोर्ट:- पुष्पेंद्र कुमार वर्मा
निंदूरा (बाराबंकी)बड्डूपुर थाना क्षेत्र के बिबियापुर मजरे कतुरीकला निवासी 80 वर्षीय वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह तालाब में तैरते हुए वृद्ध के शव पर ग्रामीणों की नजर पड़ी और कुछ देर के लिए गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की खबर सुनकर वृद्ध के परिजन भी तालाब पहुंचे और शव का पहचान रामखेलावन के रुप की।बड्डूपुर थाना क्षेत्र के बिबियापुर निवासी रामखेलावन 80 वर्ष गुरुवार शाम को शौच के लिए निकले थे। तालाब में पानी लेने के लेने के दौरान वह फिसल कर तालाब के गहरे पानी में चला गया।देर रात तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार सुबह जब गांव के लोग तालाब की तरफ निकले तो मृतक का शव तालाब में उतराते हुए देखा।जिसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी परिजनों को दी ।मौके पर तालाब पहुंचे परिजनों ने शव का पहचान रामखेलावन के रुप की।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।बड्डूपुर थाना प्रभारी निरीक्षक गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत होना प्रतीत हो रहा है।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।




