
रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा
बाराबंकी। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खिंझना निवासी आसमां बानो पत्नी मोहम्मद माज को शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे की महिला विंग भवानी सेना का निंदूरा ब्लाक प्रमुख
नियुक्त किया गया है
आज शिवसेना यूबीटी जिला मुख्यालय देवा रोड़ सोमैया नगर में प्रदेश महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी मनोज मिश्र विद्रोही ने नवनियुक्त भवानी सेना ब्लाक प्रमुख को नियुक्ति पत्र व परिचय पत्र प्रदान किया और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में ब्लाक निंदूरा क्षेत्र में अधिक से अधिक महिलाएं शिवसेना के झंडे तले जुड़ेंगी और महिला हितों से जुड़े मुद्दे पर संघर्ष करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगी
श्रीमती आशमां बानो की नियुक्ति पर जिला प्रचारक राधेश्याम सैनी, ब्लाक प्रमुख निंदूरा राम प्रसाद निगम, जिला उप प्रमुख दीपू वाल्मिकी उर्फ पंडित जी, जिला वरिष्ट उप प्रमुख कमलेश सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी एस एन मिश्र जय देवी,किरन , मीरा श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी है




