Advertisement
अपराधअब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी

थाना रामसनेहीघाट पुलिस ने अन्तर्राज्यीय एटीएम / डेविड कार्ड से फ्रॉड कर रूपये निकालने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश , 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार।

वादी रमाकान्त पुत्र रामनिधि निवासी ग्राम कोटवा सड़क थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी ने थाना रामसनेहीघाट पर सूचना दिया कि दिनांक -02.07.2021 एस.बी.आई. एटीएम कोटवासड़क पर रूपये निकालने गये थे जहां एटीएम केबिन के अन्दर पैसे निकालने की प्रक्रिया में थे कि पीछे से अज्ञात व्यक्ति ने आकर मदद करने के बहाने धोखे से एटीएम कार्ड बदल लिया और थोड़ी देर में 49,000 / – रूपये बैंक खाते से निकाल लिए गये । इस सूचना पर थाना रामसनेहीघाट पर मु 0 अ 0 सं 0 243/21 धारा 420 भादवि पंजीकृत किया गया । 

रिपोर्ट- शिवा वर्मा सम्पादक:-

जनपद बाराबंकी पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा घटना का संज्ञान लेकर एटीएम / डेविड कार्ड से फ्रॉड कर रूपये निकालने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन , क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट श्री पंकज सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों का गठन किया गया । प्रभारी निरीक्षक रामसनेहीघाट के नेतृत्व गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.07.2021 को मुखबिर की सूचना पर एटीएम / डेविड कार्ड से फ्रॉड कर रूपये निकालने वाले 04 शातिर अभियुक्तों 1- साजिद पुत्र खुर्शीद निवासी बामनी थाना जुरहरा जनपद भरतपुर ( राजस्थान ) ,

2- अनीश पुत्र शहाबुद्दीन निवासी धौलागढ़ थाना कैम्प जनपद पलवल ( हरियाणा ) ,

3- इरशाद पुत्र कल्लू निवासी घंघोट थाना चांदहट जनपद पलवल ( हरियाणा ) ,

4- शाहरूख पुत्र इसराइल निवासी लखनका थाना हथीन जनपद पलवल ( हरियाणा ) को कोटवा सड़क चौकी थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से विभिन्न बैंको के 87 एटीएम / डेविड कार्ड , 01 अदद स्वैप मशीन व घटना में प्रयुक्त आई -20 कार बरामद किया गया । विवेचना से मुकदमा उपरोक्त में धारा 419/467/468/471 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्तगणों ने थाना रामसनेहीघाट क्षेत्रान्तर्गत एस.बी.आई. एटीएम कोटवासड़क में एटीएम / डेविड कार्ड बदल कर की गई घटना को स्वीकार करते हुए पूछताछ में बताया कि हम लोगों का एक गिरोह है जिसका सरगना साजिद है । हम लोग हरियाणा , दिल्ली , राजस्थान , उत्तर प्रदेश , मध्यप्रदेश , उत्तराखण्ड व बिहार राज्य में विभिन्न स्थानों पर एटीएम केबिन में घुसकर पहले एटीएम मशीन में लगी बटनों को दबाकर मिस मैच कर देते है और जब कोई व्यक्ति रूपये निकालने के लिए आता है तो उसका एटीएम कार्ड काम नहीं करता है उसके बाद हम लोग मदद करने के बहाने पीछे से एटीएम कार्ड का पिन कोड ले लेते है और मौका पाकर एटीएम कार्ड को उसी बैंक के एटीएम कार्ड से बदल देते है । हम लोगों द्वारा विशेषकर एसबीआई , एचडीएफसी ,एक्सिस और पीएनबी के एटीएम मशीनों को चिन्हित करते है । बदले गये एटीएम कार्ड को स्वैप मशीन के माध्यम से रूपये अपने बैंक खातों में ट्रांसफर कर लेते है । यह स्वैप मशीन हमारे साथी आजाद पुत्र अलीशेर निवासी घंघोट थाना चांदहट जनपद पलवल ( हरियाणा ) की है । ट्रांसफर किये गये रूपयों को आजाद द्वारा विदड्राल किया जाता है और बाद में आपस बंटवारा कर लेते है । अभियुक्तगणों द्वारा लगातार कई राज्यों में भोले – भाले व्यक्तियों के साथ इस तरह की घटना कारित की गयी है , जिसका कुछ लोगों द्वारा शिकायत भी दर्ज नहीं करायी गयी । अभियुक्तगण द्वारा विभिन्न राज्यों में इस तरह की घटनाएं कारित की गयी है जिसका विवरण निम्नवत् है

विज्ञापन

1- जून 2021 में एसबीआई एटीएम आगरा चौक पलवल में कार्ड बदल कर 1,90,000 / -रूपये स्वैप मशीन से ट्रांसफर किया था । इस सम्बन्ध में थाना सिटी कोतवाली पलवल में मु 0 अ 0 सं0-371 / 21 धारा 420/406 भादवि पंजीकृत किया गया है ।

विज्ञापन 2

2- मार्च 2021 में एचडीएफसी एटीएम हयातपुर , गुरुग्राम हरियाणा में कार्ड बदल कर 38,000 / -रूपये स्वैप मशीन से ट्रांसफर किया था । इस सम्बन्ध में थाना करूख नगर में आनलाइन शिकायत पंजीकृत किया गया है ।

विज्ञापन 3

3- अप्रैल 2021 में एक्सिस बैंक एटीएम महुआ भरतपुर , राजस्थान से कार्ड बदल कर 10,000 / -रूपये स्वैप मशीन से ट्रांसफर किया था । इस सम्बन्ध में थाना महुआ जनपद भरतपुर , राजस्थान में मु 0 अ 0 सं0 212/21 धारा 420 भादवि पंजीकृत किया गया है ।

विज्ञापन 4

4- जून 2021 में पंजाब नेशनल बैंक एटीएम से कार्ड बदल कर 16,000 / -रूपये स्वैप मशीन से ट्रांसफर किया था । इस सम्बन्ध में थाना नवाबाद जनपद झांसी में मु 0 अ 0 सं0-371 / 21 धारा 420/406 भादवि पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन 5

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण:-

1- साजिद पुत्र खुर्शीद निवासी बामनी थाना जुरहरा जनपद भरतपुर ( राजस्थान ) उम्र करीब 28 वर्ष

2- अनीश पुत्र शहाबुद्दीन निवासी धौलागढ़ थाना कैम्प जनपद पलवल ( हरियाणा ) उम्र करीब 28 वर्ष

3- इरशाद पुत्र कल्लू निवासी घंघोट थाना चांदहट जनपद पलवल ( हरियाणा ) उम्र करीब 20 वर्ष

4- शाहरूख पुत्र इसराइल निवासी लखनका थाना हथीन जनपद पलवल ( हरियाणा ) उम्र करीब 19 वर्ष

बरामदगी का विवरण:-

1- विभिन्न बैंको के 87 एटीएम / डेविड कार्ड , 2-01 अदद स्वैप मशीन

3- घटना में प्रयुक्त आई -20 कार नम्बर- HR 51 SA 1720 ( वास्तविक नम्बर- HR 51 CA 1702 )

आपराधिक इतिहास:-

1- साजिद पुत्र खुर्शीद निवासी बामनी थाना जुरहरा जनपद भरतपुर ( राजस्थान )

1. मु 0 अ 0 सं 0 406/15 धारा 380 भादवि थाना डींग जनपद भरतपुर ( राजस्थान )

2. मु 0 अ 0 सं 0 501/15 धारा 380 भादवि थाना मथुरा गेट जनपद भरतपुर ( राजस्थान )

3. मु 0 अ 0 सं 0 333/15 धारा 379 / 511 भादवि व 65 आईटी एक्ट थाना कोतवाली भरतपुर ( राजस्थान )

2- इरशाद पुत्र कल्लू निवासी घंघोट थाना चांदहट जनपद पलवल ( हरियाणा )

1. मु 0 अ 0 सं 0 214/18 धारा 376 डी भादवि थाना चांदहट जनपद पलवल

2. मु 0 अ 0 सं 0 753/18 धारा 186/189/307/332/34/353/427/506 भादवि थाना मुसेसर फरीदाबाद

3. मु 0 अ 0 सं 0 171/18 धारा 380/420 भादवि थाना मुसेसर जनपद फरीदाबाद

4. मु 0 अ 0 सं 0 228/18 धारा 380/420 भादवि थाना मुसेसर जनपद फरीदाबाद

3- अनीश पुत्र शहाबुद्दीन निवासी धौलागढ़ थाना कैम्प जनपद पलवल ( हरियाणा )

1. मु 0 अ 0 सं 0 560/18 धारा 147/148/323/506 भादवि थाना कैम्प जनपद पलवल

पुलिस टीम:-

1- प्रभारी निरीक्षक श्री सच्चिदानन्द राय थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी

2- व 0 उ 0 नि 0 श्री राजेश कुमार गुप्ता थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी

3- उ 0 नि 0 अशोक सिंह थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी

4- का 0 मो 0 कलीम , का 0 सचिन कुमार थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी

5- का 0 सुजीत कुमार , का 0 मनोज कुमार थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी

6- का 0 देवराज , का 0 यशवन्त यादव , का 0 पवन चौधरी थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button