सामाजिक कार्यकर्ता आशीष पान्डेय ने रक्तदान कर पेश किया मानवता का मिशाल,सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी लगातार लोगों की कर रहा मदद।

सिद्धार्थनगर – विजय पाल चतुर्वेदी।
सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ता सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में लगातार समय- समय रक्तदान करके सिद्दार्थनगर जनपद में मानवता की अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं। ताजा मामला शोहरतगढ़ क्षेत्र का है। सिद्दार्थ वेलफेयर सोसाइटी के प्रबंधक वकार मोइज खान ने फोन पर मिली सूचना के आधार पर सामाजिक कार्यकर्ता आशीष पाण्डेय को भेजकर रक्तदान करवाकर मरीज की मदद करने में सफलता हासिल की है।सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने बीते 2 वर्षों में 100 से अधिक मरीजों की जिंदगी बचाने में सफलता हासिल किया है।शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के डफरा गांव निवासी एक मरीज डाक्टर अंसारी हॉस्पिटल शोहरतगढ़ में भर्ती था। मरीज को किडनी डायलिसिस कराने के लिए 1 यूनिट ए पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता थी।
मरीज के परिजनों ने सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के प्रबंधक वकार खान को सूचना दी। प्रबंधक ने तत्काल ही कार्यकर्ताओं व सोशल मीडिया के माध्यम से साथियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया।सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता,नौगढ़ क्षेत्र के चूरहारी गांव निवासी आशीष कुमार पाण्डेय जी ने मामले को संज्ञान में लेकर मरीज के परिजनों से वार्ता करके तत्काल वीपीएल हॉस्पिटल नौगढ़ पहुंचकर मरीज को एक यूनिट रक्तदान किया।
आगे भी हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी प्रबंधक वकार खान ने सामाजिक कार्यकर्ता आशीष पांडे के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है। और कहा कि आशीष पाण्डेय ने आज निस्वार्थ रूप से मदद कर मानवता एवं सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल पेश की है। हमारा उद्देश है कि समाज के लोगों की मदद, सामाजिक और सौहार्द बढ़ावा देना है।



