दुर्गा पूजा विसर्जन में श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़े रंग गुलाल लाल व नाच गाने के साथ शारदा नहर में किया मूर्ति विसर्जन।

रिपोर्ट :- पुष्पेंद्र कुमार वर्मा।
निंदूरा (बाराबंकी ) शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा विसर्जन में एक साथ रीवाँ सीवाँ पुल पर एक साथ आठ जगह की मूर्ति विसर्जित की गई बड्डूपुर थाना क्षेत्र रीवाँ सीवाँ पुल पर मौलाबाद हजरतापुर, मौजमपुर,रीवाँ सीवाँ,सैदापुर, पैगंबरपुर,पहाड़पुर,आदि गांव की मूर्तियां सीवाँ सीवाँ पुल पर शारदा नहर में बड्डूपुर पुलिस की मौजूदगी में सफल संपन्न हुई दुर्गा पूजा विसर्जन में श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़े रंग गुलाल लाल एक दूसरे भक्तों पर डालकर मधुर गीतों के साथ नाच गाने करते हुए रीवाँ सीवाँ पुल पर शारदा नहर में मूर्तियां विसर्जित की गई।

इस मौके पर मौलाबाद प्रधान हरिओम रावत,रीवाँ सीवाँ प्रधान अवनीश वर्मा,सोनू वर्मा,पुष्पेंद्र वर्मा,दिनेश यादव,अखिलेश वर्मा,दीपू रावत,उप निरीक्षक सुधाकर यादव,उप निरीक्षक श्रीनाथ यादव,कांस्टेबल रविंद्र कुमार,आदित्य प्रताप सिंह,हेड कांस्टेबल सलीमुद्दीन,अवध कुमार,हरिनाम सिंह,महिला कांस्टेबल काजल सिंह,महिमा पांडे,ओम प्रकाश वर्मा मौजूद रहे।




