
सलमान खान की फिल्म ‘राधे रिलीज के कुछ ही घंटे बाद ही फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई।
रिपोर्ट शिवा वर्मा सम्पादक
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘राधे: 13 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म और डीटीएच पर रिलीज कर दी गई. रिलीज के कुछ ही घंटे बाद ही फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई. कई टोरेंट साइट्स और टेलिग्राम एप से ‘राधे’ के पायरेटेड वर्जन को फ्री में देखा और डाउनलोड किया जा सकता है.
सलमान खान के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सलमान खान को इस बारे जानकारी साझा की। सोशल मीडिया पर, सलमान खान के प्रशंसकों ने गुस्सा जाहिर करते हुए सलमान खान प्रोडक्शंस को चेतावनी दी कि वे उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें, जिन्होंने फिल्म ऑनलाइन लीक कर दी है. एक प्रशंसक ने लिखा, “राधे सभी अवैध वेबसाइट और टेलीग्राम में लीक है आप लोग क्या कर रहे हैं @SKFilmsOfficial @ZeeStudios_ इस पर तुरंत कार्रवाई करें. एक और यूजर ने लिखा, “राधे सभी वेबसाइटों में लीक हो गई है. @SKFilmsOfficial कुछ किजिए।
वहीं सलमान ने फिल्म की रिलीज के एक दिन पहले ही लोगों से अपील की थी कि वो पाइरेसी से दूर रहे. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा था, एक फिल्म बनाने में बहुत लोग बहुत मेहनत करते हैं. हमें बहुत दुख होता जब कुछ लोग पाइरेसी करके ये फिल्म देखते हैं. आप सब से कमिटमेंट मांगता हूं फिल्म सही इंजॉय करें, सही प्लेटफॉर्म पर. इस ईद होगा ऑडियंस का कमिटमेंट होगा. नो पाइरेसी इन एंटरटेनमेंट.
हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब पायरेसी वेबसाइट ने किसी फिल्म को लीक कर दिया है. इससे पहले, साइना, गॉडज़िला बनाम कोंग, मुंबई सागा, रूही, बॉम्बे बेगम, लाहौर कॉन्फिडेंशियल, एके बनाम एके, लक्ष्मी, आश्रम 2, लूडो, छलांग, जैसी फिल्में पायरेसी वेबसाइट के निशाने पर आ चुकी हैं. साइट के खिलाफ कई सख्त कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन यह देखा गया है कि साइट के पीछे की टीम हर बार एक नए डोमेन के साथ दिखाई देती है, जब मौजूदा तमिलरॉकर्स साइट ब्लॉक कर दिया जाता है.




