थाना कुर्सी पुलिस ने 01 शातिर चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के ट्रक का चेचिस नंबर प्लेट व नगदी बरामद।
रिपोर्ट:-आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 10.08.2024 को मैनुअल एन्टेलीजेन्स के आधार पर मुकदमा संख्या- 229/2024 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता से सम्बन्धित 01 शातिर चोर जावेद खाँ पुत्र भोन्दा खाँ निवासी वार्ड नं0 4 रसूलपुर स्वार थाना स्वार जनपद रामपुर को उमरा चौराहे के पास फैक्ट्री एरिया से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 01 चेचिस नंबर लिखा हुआ लोहे की प्लेट व 1,68,170/- रूपये तथा 01 मोबाइल फोन (सैंमसंग), 01 आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड व एटीएम कार्ड बरामद किया गया।
बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता की बढोत्तरी की गयी।
पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा दिनांक 18.07.2024 को ग्राम उमरा चौराहा, कुर्सी से ट्रक चोरी करना स्वीकार किया गया है तथा चोरी किये गये ट्रक को हरदोई रोड पर कबाड़ की दुकान पर 2,00,000/- रूपये मे बेचा बताया है।




