भाजपा युवामोर्चा के मण्डल उपाध्यक्ष बने सुधीर
सुधीर के मंडल उपाध्यक्ष बनने से क्षेत्र में खुशी की लहर

बाराबंकी।जिले में चल रहे सदस्यता अभियान में जो कार्यकर्ता सक्रिय दिख रहा है उसको अच्छा पद देकर स्थानीय विधायक सतीश चन्द्र शर्मा सम्मानित भी कर रहे हैं वही दरियाबाद विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत इमिलिहा मजरे किठैय्या निवासी सुधीर पाल को भाजपा युवा मोर्चा मंडल देवीगंज का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
मंडल अध्यक्ष देवीगंज राकेश लोधी की संस्तुति पर युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह के द्वारा सुधीर पाल को युवा मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
वही सुधीर पाल ने बताया की हमे जो जिम्मेदारी दी गई है उसका हम अपने पूरे कर्तब्य निष्ठा के साथ निभायेगे व हम विधायक सतीश चन्द्र शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष का धन्यवाद प्रगट करता हू। मुझे इस लायक समझ कर उन्होंने हमे पद दिया।वही सुधीर पाल के मण्डल उपाध्यक्ष बनने पर लोगो में खुशी का माहौल देखने को मिला और बधाई देने वाले का पर तांता लग गया।इस अवसर पर प्रधान सुरेश सिंह,जिलाउपाध्यक्ष राजेश पांडेय,पत्रकार सूरज सिंह,सोनू पाल,मेडी लाल पाल,उमानाथ पाल,उदय शंकर पाल,रघुपति पाल,सुरेंद्र पाल समेत आदि लोगो ने बधाई दी।




