राष्ट्र के उच्च आदर्शों को हृदय में सहेजना विद्यार्थियों के लिए आवश्यक: (प्रबन्धक डा. सुजीत चतुर्वेदी)

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
बाराबंकी। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत टी.आर.सी. लाॅ काॅलेज में 76वें स्वतंत्रता दिवस पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रबन्धक डा. सुजीत चतुर्वेदी व प्रधानाचार्य डा. अश्वनी कुमार गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण व सामूहिक राष्ट्रगान गाकर किया गया। साथ ही विधि महाविद्यालय प्रांगण में स्वच्छता एवं पौधारोपण जैसे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम भी सम्पन्न हुए।
ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के उपरान्त मुख्य अतिथि श्री चतुर्वेदी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया। जिसकेे उपरान्त प्रवक्ता वीर विक्रम सिंह के संचालन में छात्रा श्रद्धा निगम व अंजली शर्मा ने सरस्वती वन्दना के साथ कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र छात्राओं को प्रधानाचार्य डा. अश्वनी कुमार गुप्ता ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रबन्धक श्री चतुर्वेदी ने हस्ती मिटती नहीं हमारी विषयक व्याख्यान देकर विद्यार्थियों को राष्ट्र के उच्च आदर्शों को हृदय में सहेजने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जो नागरिक देश की गरिमा, आजादी के लिए हुए संघर्षोंं व भारत माता के क्षतिग्रस्त अंगों के सुनकर, देखकर जानकर विचलित नहीं होता, वह स्वयं के लिए जीवन को भी निरर्थक होकर जीता है। उन्होंने स्वामी विवेकानन्द के उठो, जागो, अपने लक्ष्य को प्राप्त करो जैसे अनेक आदर्शों से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए उनका महत्व बताया। छात्र अंशुमान वर्मा द्वारा बदलते भारत में विश्व की सम्भावनाएं विषयक व्याख्यान दिए। इसके उपरान्त विधि महाविद्यालय प्रांगण में प्रबन्ध समिति सदस्य चरनजीत गाबा, प्रबन्धक, प्रधानाचार्य सहित महाविद्यालय परिवार द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम में चन्दन वर्मा, गोविन्द, अंशुमान, सांवली मिश्रा, आकाश शर्मा, प्रवक्ता दीपमाला श्रीवास्तव, नवीन सिंह, मंजय यादव, रोहिणी त्रिपाठी, रचना श्रीवास्तव, विनय वर्मा, सहित महाविद्यालय के समस्त प्रवक्तागण तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।




