Advertisement
अब तकअभी तकलखनऊ

मार्तण् साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था के तत्वावधान में मासिक सरस काव्य गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन हुआ आयोजित

प्रेस विज्ञप्ति
लखनऊ।आज दिनांक 21/02/2021 रविवार को मार्तण् साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था भारत लखनऊ पंजीकृत के तत्वावधान में आयोजित ई0 मासिक सरस काव्य गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का संस्था अध्यक्ष सरस्वती प्रसाद रावत के पर आयोजन किया गया।कवि सम्मेलन एवं गोष्ठी की अध्यक्षता मा0 सुबोध कुमार शर्मा उत्तराखण्ड व मुख्य अतिथि डा० अजय प्रसून लखनऊ एवं विशिष्ट अतिथि गोदी लाल गांधी सीतापुर तथा अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती सन्तोष सिंह हंसौर बाराबंकी रहीं।कवि सम्मेलन एवं सरस काव्य गोष्ठी का संयोजन एवं संचालन सुरेश कुमार राजवंशी ने किया।कवि सम्मेलन का शुभारंभ डॉ0 सुधा मिश्रा की वाणी वंदना से हुआ। कवि सम्मेलन एवं गोष्ठी में कवियों एवं कवयित्रीयों ने एक से एक रचनाएं सुना कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया कार्यक्रम के अंत में संस्था द्वारा लग-भग चालिस कवियों एवं कवयित्रीयों को सम्मानित किया गया। रामरतन यादव ने-बेटी होती है पराई, किसने रस्म ये बनाई ,छुटा बचपन घर आँगन , तकदीर ऐसी क्यों बनाई, पं.बेअदब लखनवी ने-पर्ग ए गुल को छुआ हाथ ही जल गया । हादसा होने वाला था जो टल गया । सुरेश कुमार राजवंशी ने-कर संगत पंछी गगन, बांट रहे संदेश। सरस्वती प्रसाद रावत ने-लागति बसंत ऋतु पूर्णपात द्रमन से, फगुआ बयार के झोके बल खाते हैं।सुबोध कुमार शर्मा ने-आप सुनो तो तान तोड दू मन के गीत सुनाने को। प्रेम शंकर शास्त्री’बेताब’ने-तन उखड जायेगा,कुल उजड जायेगा जो थपेडे नशे के तू घर लायेगा । सत्यपाल सिंह सजग -ने मैं गीत लिखूं कैसे मन बहकाया तुमने।डा अजय प्रसून ने-अपना कर आखेट या वो, युगपुरुष भेंट गया वो। रश्मि लहर ने -ज़िंदगी में अनमने कुछ मोड़ आये हैं।अश्क का ऊँचा घराना छोड़ आये हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित कवि कवयित्री गण सर्वश्री सुबोध कुमार शर्मा उत्तराखण्ड, डॉ अजय प्रसून लखनऊ, गोदी लाल गांधी सीतापुर, सुरेश कुमार राजवंशी,संतोष सिंह हंसौर बाराबंकी, सरस्वती प्रसाद रावत लखनऊ, रेनू वर्मा हरदोई, शुचिता अजय श्रीवास्तव उत्तराखण्ड, उमेश त्रिगुणायत पीलीभीत, डॉक्टर मेहंदी हसन लखनऊ, ममता प्रीति श्रीवास्तव गोरखपुर, सविता वर्मा मुजफ्फरनगर, अमरपाल ‘अमर’ रायबरेली, राकेश दुलारा मुजफ्फरनगर, ऋ मंजूलता ‘मन’उत्तराखण्ड ,पं. विजयलक्ष्मी मिश्रा लखनऊ, आभा मिश्रा राजस्थान, डॉ सुधा मिश्रा लखनऊ, संजय सागर लखनऊ,ज्ञानप्रकाश रावत , डा0 नरेश सागर हापुड, राजेश हिंदुस्तानी महाराजगंज, मृत्युंजय सिंह चौहान, डॉ ज्योत्सना सिंह, दीप्ति दीप कासगंज, अंजलि गोयल बिजनौर, अरविंद रस्तोगी, एल पी गुर्जर लखनवी, गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का समापन धन्यवाद ज्ञापित करने के उपरांत अध्यक्ष सरस्वती प्रसाद रावत ने किया।
मीडिया प्रभारी
पंडित बे अदब लखनवी

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button