
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बहराइच। थाना जरवल रोड प्रभारी निरीक्षक मय हमराह उप निरीक्षक दिनेश कुमार कुशवाहा कांस्टेबल रामसागर कांस्टेबल अमित कुमार ने आज दिनांक 21.10.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 209/2025 धारा 103(1)/238 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त हरिकिशन निषाद पुत्र मधुबन निवासी नरपतपुरवा दा० अहाता थाना जरवल रोड जनपद बहराइच जिसने दिनांक 06.10.2025 को अपनी पत्नी फूला देवी को अपने गांव के गुड्डू के साथ आपत्तिजनक अवस्था मे देखने के कारण अपनी पत्नी की हत्या कर शव को अपने घर मे ही दफन कर दिया था। फूला देवी के भाई रामधीरज द्वारा दिनांक 13.10.2025 को फूला देवी के गुम होने के सम्बन्ध मे गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। जिसकी खोजबीन व पूछताछ पुलिस द्वारा फूला देवी के मायके व ससुराल के लोगों से की जा रही थी। दिनांक 17.10.2025 को फूला देवी के मायके वालों को शक होने पर हरिकिशन के घर मे खुदाई की जिसमे जमीन में करीब 5 फीट नीचे फूला देवी का शव गडा मिला। जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा / पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी गयी थी। फूला देवी के भाई रामधीरज के तहरीर पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी कि आज दिनांक 21.10.2025 को अभियुक्त को ग्राम दुर्गापुर तपेसिपाह से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त ने पूछताछ मे अपना जुर्म स्वीकार किया जिसमे अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय सदर हेतु रवाना किया गया।




