
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। जनपद के एक होनहार ने बिहार राज्य में एपीओ पद पर चयनित होकर परिवार और सम्बंधियों का गौरव बढ़ाया है। सुदूर अंचल के लोग बधाई देने पंहुच रहे हैं। बताते चलें कि तहसील नवाबगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढकौली के मोहल्ला अशोक नगर निवासी सुनील कुमार वर्मा के ज्येष्ठ पुत्र सौरभ वर्मा बिहार राज्य में सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं। अपने कठिन परिश्रम से सफलता की ऊंचाईंयों पर चढ़ने वाले सौरभ मेधावी छात्रों के प्रेरणास्रोत भी बन गये हैं। 125 वीं रैंक लाने वाले सौरभ वर्मा को शुभकामनाएँ प्रेषित करने वालों का तांता लग गया। सौरभ वर्मा बताते हैं कि हाईस्कूल एवं इण्टर मीडिएट की पढ़ाई महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इण्टर कॉलेज बाराबंकी से की है। बकौल सौरभ, अपने लक्ष्यमार्ग को केंद्रित कर परिवारिक सहयोग से यह प्रथम सफलता मिली है। आगे की तैयारी अनवरत जारी रहेगी। बधाई देने वालों में मुख्य रुप से विनोद कुमार तिवारी, आसिफ हुसैन, संतोष शुक्ला, मनीष सिंह, ज्ञानेन्द्र आर्या, लवकुश शरण आनन्द, रोहित सिंह, अनुपम चौरसिया, उमेष चन्द्र श्रीवास्तव, मो. वसीक, अजय प्रताप सिंह, अंकुर मिश्रा, सुजीत पासवान, अनिल यादव, प्रेम प्रकाश कनौजिया, पाटेश्वरी प्रसाद सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।


