Advertisement
बाराबंकी

जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गयी आहूत

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

बाराबंकी कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी। जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका में दीपावली मेला का शुभारम्भ 28 अक्टूबर, 2021 को किया जायेगा। बैठक के दौरान बताया गया कि दीपावली मेला के दौरान स्थल के चयन, शांति एवं कानून व्यवस्था, पुलिस प्रबंधन, समुचित प्रकाश एवं विद्युत व्यवस्था अन्य विभागों सूचना विभाग/एमएसएमई/ओडीओपी/चिकित्सा स्वास्थ्य आदि के साथ समन्वय किया जायेगा। दीपावली मेला हेतु समिति की प्रथम बैठक आहूत की जा चुकी है। मेले में आयोजित कराये जाने वाले तीन दिवसीय 28, 29 व 30 अक्टूबर, 2021 को सांस्कृतिक कार्यक्रम/गतिविधि का दिवसवार निर्धारण 22 अक्टूबर को किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि मेला स्थल पर कोविड एवं अन्य प्रकार के संक्रमण बीमारियों से बचाव की समुचित व्यवस्था भली-भांति सुनिश्चित कर ली जाये। मेले में प्रतिभाग करने वाले लोग मास्क पहने। मेला परिसर समुचित प्रकार से नियमित रूप से सेनेटाइज किया जाये और उक्त स्थल पर हैण्ड सेनेटाइजर की भी व्यवस्था की जाये। इसका विशेष ध्यान रखा जाये। मेला परिसर में नियमित साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल एवं अन्य सुविधाजनक यथा आवश्यक समुचित प्रबंधन भी सुनिश्चित किया जाये।
मेला अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियों का संचालन होगा, जिस हेतु पटरी विक्रेताओं हेतु उपयुक्त स्थल चिन्हांकन, फूड स्टॉल, मनोरंजन के झूले व सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु मंच एवं दर्शकों हेतु पर्याप्त स्थान की सुविधा, पार्किंग आदि विभिन्न व्यवस्थाओं एवं एक आकर्षण मेले में त्यौहार के अवसर पर सम्भावित जन समूह की संख्या के दृष्टिगत मेले के आयोजन हेतु नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत उपयुक्त खुले मैदान/स्थल का चयन किया जाये। मेले में आरम्भ के तीन दिवसों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। मेले के दौरान सूचना विभाग से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, एलईडी स्क्रीन के माध्यम से विगत साढ़े चार वर्षो में विभिन्न क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा की गई प्रगति एवं उपलब्धि को प्रदर्शित किया जायेगा।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी नवाबगंज, परियोजना निदेशक डूडा, अपर जिला सूचनाधिकारी सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button