स्वाट/सर्विलांस व थाना बड्डूपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा नीतेश मौर्या हत्याकाण्ड का किया गया सफल अनावरण, 04 हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

रिपोर्ट – मंडल ब्यूरो अयोध्या व देवी पाटन समित अवस्थी
बाराबंकी/थाना बड्डूपुर क्षेत्रान्तर्गत डफरपुर चौराहे के पास नीतेश कुमार मौर्या पुत्र दिनेश कुमार मौर्या निवासी ग्राम सरैया महिपतपुर थाना सदरपुर जनपद सीतापुर को विपक्षीगण द्वारा अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले जाने तथा उसे मारकर पन्ना ढाबा थाना क्षेत्र पिसावां जनपद सीतापुर के पास फेंक देने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार मु0अ0सं0- 423/26 धारा 140(1)/103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी रवीना त्यागी द्वारा घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में स्वाट/सर्विलांस व थाना बड्डूपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस/डिजिटल डेटा एवं सीसीटीवी के अवलोकन की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तगण 1.अंकित गुप्ता पुत्र सत्यनारायण निवासी ग्राम सरैया कादीपुर थाना रामपुर कलां जनपद सीतापुर, 2.दीपू उर्फ दिलीप कुमार वर्मा पुत्र संतलाल निवासी ग्राम फरीदपुर थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर, 3.अमरेन्द्र वर्मा पुत्र दिनेश कुमार वर्मा निवासी ग्राम शेहारुखेड़ा थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर, 4.मनोज मौर्या पुत्र विद्याप्रसाद निवासी ग्राम सरैया महिपतसिंह थाना सदरपुर जनपद सीतापुर को आज दिनांक- 31.10.2026 को भगौली पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जें से एक अदद स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गयी।
घटनाक्रम-
पूछताछ एवं जांच में ज्ञात हुआ कि मृतक नीतेश से अभियुक्त मनोज मौर्या द्वारा RO प्लांट लगवाने के लिए 14 लाख रुपया लिया गया था तथा मृतक नीतेश मौर्या अभियुक्त मनोज मौर्या के साथ धान खरीद का भी काम करता था, अभियुक्त मनोज मौर्या द्वारा धान खरीद के रुपये में भी 10 लाख रुपये का घपला कर रुपये हड़प लिये गये थे। मृतक नीतेश अपना रुपया मनोज मौर्या से बार-बार मांग रहा था। अभियुक्त मनोज मौर्या अपने दूसरे साथी अंकित गुप्ता के साथ भी धान खरीद का काम करता था। मृतक नीतेश एक महिला से बातचीत करता था तथा अभियुक्त अंकित गुप्ता भी उस महिला से बातचीत करता था। इन्ही रंजिश को लेकर अभियुक्तगण मनोज मौर्या व अंकित गुप्ता ने मिलकर नीतेश मौर्या की हत्या की योजना बनाई। अभियुक्त मनोज मौर्या ने दीपू उर्फ दिलीप कुमार वर्मा पुत्र संतलाल निवासी ग्राम फरीदपुर थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर को 05 लाख रुपये में नीतेश मौर्या की हत्या करने के लिए राजी किया। अभियुक्त दीपू उर्फ दिलीप कुमार वर्मा उपरोक्त ने अभियुक्त अमरेन्द्र व 02 अन्य लोगों को हत्या की घटना को अंजाम देने के लिए तैयार किया। दिनांक 29.10.2026 को नीतेश मौर्या मोटर साइकिल से अपनी बहन के घर ग्राम सरैया, महिपतपुर थाना बक्शी का तालाब जनपद लखनऊ से वापस आ रहा था, इस बात की जानकारी उक्त महिला द्वारा अंकित गुप्ता को फोन पर दी गयी। अभियुक्तगण द्वारा योजनाबद्ध तरीके से मृतक नीतेश मौर्या को थाना बड्डूपुर क्षेत्रान्तर्गत डफरपुर के आगे डा0 राजेन्द्र प्रसाद हास्पिटल के पास एक चार पहिया वाहन में बिठा लिया तथा नीतेश मौर्या के मोटर साइकिल व सिलेण्डर वहीं सड़क किनारे खड़ी कर दिया तथा नीतेश मौर्या को पन्नू फैमिली रेस्टोरेंट, थाना पिसावां जनपद सीतापुर से करीब 200 मी0 आगे ट्यूबेल पर ले जाकर नीतेश मौर्या को जान से मारने के लिए गला काट दिया व मारपीट की गयी। तत्पश्चात स्थानीय पुलिस द्वारा सूचना प्राप्त होने पर नीतेश मौर्या को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। अभियुक्त दीपू उर्फ दिलीप कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि बरामद स्विफ्ट डिजायर कार उसके द्वारा घटना से अर्जित धन से खरीदी गयी है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1.अंकित गुप्ता पुत्र सत्यनारायण निवासी ग्राम सरैया कादीपुर थाना रामपुर कलां जनपद सीतापुर।
2.दीपू उर्फ दिलीप कुमार वर्मा पुत्र संतलाल निवासी ग्राम फरीदपुर थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर।
3.अमरेन्द्र वर्मा पुत्र दिनेश कुमार वर्मा निवासी ग्राम शेहारुखेड़ा थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर।
4.मनोज मौर्या पुत्र विद्याप्रसाद निवासी ग्राम सरैया महिपतसिंह थाना सदरपुर जनपद सीतापुर।
बरामदगी-
1. अभियोग से सम्बन्धित एक स्विफ्ट डिजायर कार
पुलिस टीम-
स्वाट टीम-
1. उ0नि0 अंकित त्रिपाठी प्रभारी स्वाट टीम
2. उ0नि0 अभिमन्यु सिंह, उ0नि0 श्री अजीज़ुल हसन
3. हे0का0 अंगद गौड़, हे0का0 जितेन्द्र बहादुर सरोज
4. हे0का0 मुकेश यादव, का0 जरनैल सिंह
5. का0 अभय कुमार, का0 अंकित तोमर,
6. का0 अभिषेक राजवंशी, का0 नितिन कुमार
सर्विलांस टीम-
1. नि0 अजय सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल
2. उ0नि0 अभय कुमार मौर्या
3. हे0का0 चन्द्रभान, हे0का0 बृजेश कुमार
4. का0 शैलेन्द्र कुमार, का0 प्रवीण शुक्ला
5. का0 अंकुर, का0 रवीन्द्र कुमार
थाना बड्डूपुर-
1. प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सोनकर
2. उ0नि0 राजेश कुमार पाल, उ0नि0 श्रीकांत मिश्रा, उ0नि0 अमन सैनी
3. का0 चट्टान सिंह, का0 राकेश यादव, का0 नरेन्द्र यादव
4. का0 मो0 इरफान, का0 इन्द्रजीत यादव, का0 हरिशचन्द्र पटेल
5. म0का0 प्रिया राजपुत




