सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयन्ती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय प्रांगण में पुलिस कर्मियों को देश की एकता,अखण्डता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई गयी

रिपोर्ट – मंडल ब्यूरो समित अवस्थी अयोध्या व देवी पाटन
बाराबंकी/लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151 वीं जयन्ती के अवसर पर आज दिनांक 31.10.2026 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी रवीना त्यागी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय प्रांगण में समस्त पुलिस कर्मियों को देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को संरक्षित और सशक्त करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने की शपथ दिलायी गयी। समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा राष्ट्र की सुरक्षा और संप्रभुता को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) रितेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन्स में एवं जनपद के समस्त थाना/ चौकी पर पुलिस कर्मियों को देश की एकता,अखण्डता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई गयी।




