मिर्जापुर में 65 लाख की ज्वेलरी चोरी का सनसनीखेज खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार।
दिन में शहद-खिलौने बेचने का बहाना, रात में सर्राफा दुकानों पर धावा।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
मिर्जापुर में ज्वेलरी शॉप में हुई लाखों की चोरी का कटरा कोतवाली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 65 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य दिन में शहद और खिलौने बेचने के बहाने दुकानों की रेकी करते थे। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास ठहरने के बाद रात के अंधेरे में सर्राफा दुकानों को निशाना बनाते थे।
बताया जा रहा है कि यह गिरोह मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र और प्रयागराज समेत कई जिलों में सक्रिय था। मामले का खुलासा एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया।
दिन में रेकी, रात में चोरी और करोड़ों की नहीं, लाखों के गहनों पर हाथ साफ करने वाले गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार! 8 आरोपियों की गिरफ्तारी और 65 लाख रुपये के आभूषणों की बरामदगी को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।




