अमरोहाउत्तर प्रदेश
Trending
अमरोहा में सनसनी! 7 हत्याओं के दोषी सलीम की बहन की शादी में एंट्री, गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
अमरोहा, उत्तर प्रदेश।
18 साल बाद सात दिन की पैरोल पर बाहर आया सात हत्याओं का दोषी सलीम! बहन की शादी में शामिल होने बावनखेड़ी गांव पहुंचते ही सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट मोड पर आ गई। गांव में पीएसी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
यह वही चर्चित बावनखेड़ी हत्याकांड है, जिसमें शबनम और सलीम को परिवार के सात सदस्यों की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। मामले के अनुसार, शबनम ने परिवार के सदस्यों को चाय में नशीला पदार्थ दिया था, जिसके बाद कुल्हाड़ी से उनकी हत्या की गई थी।
बताया गया कि शबनम और सलीम के रिश्ते में परिवार बाधा बन रहा था। इसी मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया था।




