पत्नी की दूसरी शादी में पुलिस लेकर पहुंचा पहला पति! शिव बाबा धाम से कोतवाली पहुंचा मामला, घंटों चली पंचायत।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
अम्बेडकरनगर। पत्नी की दूसरी शादी के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पहला पति सूरज पुलिस को लेकर शादी स्थल पर पहुंच गया। मामला अकबरपुर के प्रसिद्ध शिव बाबा धाम का है, जहां रुचि की शादी सुनील के साथ हो रही थी। इसके बाद मामला कोतवाली पहुंच गया और दोनों पक्षों के बीच घंटों तक पंचायत चली।

जानकारी के मुताबिक, सूरज और रुचि के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा है। दोनों ने कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दाखिल कर रखी है। रुचि एक बच्चे की मां बताई जा रही है। शादी को लेकर विवाद बढ़ने के बाद रुचि और सुनील कोतवाली पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई।
बताया जा रहा है कि सुलह-समझौते के बाद सूरज ने लिखित कार्रवाई पूरी करते हुए रुचि को सुनील के साथ जाने दिया। हालांकि, मामले में कानूनी स्थिति और तलाक की अर्जी पर अंतिम निर्णय की पुष्टि संबंधित दस्तावेजों से किया जाना जरूरी है।




