उत्तर प्रदेशकानपुर
Trending
कानपुर: पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल का सम्मान, 52वें दशहरा मेले की सफलता पर जताया आभार।
किदवई नगर रामलीला कमेटी ने पुलिस प्रशासन के सहयोग को सराहा।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
कानपुर। श्री नागरिक रामलीला कमेटी, किदवई नगर के अध्यक्ष राजीव मिश्रा ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से औपचारिक मुलाकात कर उन्हें अंगवस्त्र और श्रीराम दरबार का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान कमेटी अध्यक्ष राजीव मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष आयोजित 52वां दशहरा मेला पुलिस प्रशासन के अमूल्य सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मेले के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही।
इसी सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राजीव मिश्रा ने पुलिस कमिश्नर को सम्मानित किया और पुलिस प्रशासन के प्रति धन्यवाद जताया।

विज्ञापन




