भारत
Trending
टीम इंडिया का धमाका! न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 में 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में बनाई मजबूत पकड़।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
क्राइस्टचर्च। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करते हुए मेजबान टीम को चार विकेट से शिकस्त दी। हेगले ओवल में खेले गए इस मुकाबले में भारत के सामने 181 रनों का लक्ष्य था, जिसे टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में हासिल कर लिया।
श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम ने जीत का सिलसिला जारी रखा। इससे पहले सीरीज के पहले मुकाबले में भी भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया था। उस मैच में टीम इंडिया ने 226 रनों के बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया था।
लगातार दूसरे मुकाबले में जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में अपना दबदबा कायम किया। टीम इंडिया के प्रदर्शन से क्रिकेट प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।




