Advertisement
बहराइच

5 किलो 125 ग्राम नाजायज चरस (कीमत करीब 02 करोड रूपये) के साथ दो नफर अभियुक्ता गिरफ्तार

रिपोर्ट-समित अवस्थी
पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच प्रशान्त वर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी व मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण डा0 पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा राहुल पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में व0उ0नि0 रूदल बहादुर सिंह मय पुलिस बल व SSB की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 30.11.2023 समय 08.30 बजे सुबह अभियुक्ता 01. चांदनी ओली पुत्री इन्द्र बहादुर ओली निवासी ग्राम पालिका परिवर्तन वार्ड न0 5 जिला रोलपा राष्ट्र नेपाल 02. दमसरी डांगी पत्नी नीम बहादुर डांगी निवासी ग्राम रागा कोट वार्ड न0 5 जिला रोलपा राष्ट्र नेपाल को क्रमशः 2 किलो 785 ग्राम चरस व 2 किलो 340 ग्राम नाजायज चरस (कुल 5 किलो 125 ग्राम चरस) जिसको अभियुक्तागण द्वारा बाडी फिटिंग किया गया था को रुपईडीहा SSB चेक पोस्ट से गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 414/2023 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर अभियुक्तागण चाँदनी ओली व दमसरी डांगी उपरोक्त को पेशी हेतु माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button