स्वाट/सर्विलांस व थाना जैदपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दो चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण कर 03 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार

रिपोर्ट-समित अवस्थी
बाराबंकी- पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 25.09.2023 को स्वाट/सर्विलांस व थाना जैदपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैनुअल एन्टेलीजेन्स एवं डिजिटल डेटा की मदद से दो चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण कर तीन शातिर चोरों 1. हंसराज उर्फ हंसा चौहान पुत्र बृजेन्द्र चौहान निवासी टण्डन पुरवा मजरे टेरा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी, 2. बेचने चौहान पुत्र स्व0 वीरे चौहान, 3. रामकुमार पुत्र स्व0 छेदी लाल लोनिया निवासीगण एली मांझा थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोण्डा को गुड्डू तिराहा कस्बा व थाना जैदपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी का एक अदद मोबाइल फोन (सम्बन्धित मु0अ0सं0–275/2023 धारा 457/380 भादवि थाना जैदपुर) व आभूषण- 17 जोड़ी पायल सफेद धातु, 02 अदद मंगलसूत्र पीली धातु, 01 अदद चेन पीली धातु, 01 अदद चेन सफेद धातु, 02 जोड़ी सुई धागा पीली धातु, 02 अदद नाक की कील पीली धातु, 12 अदद अंगूठी सफेद धातु, 23 नग बिछिया सफेद धातु, 1650/- रुपये नकद (सम्बन्धित मु0अ0सं0–287/2023 धारा 457/380 भादवि थाना जैदपुर) बरामद किये गये। मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।
पूछताछ व जांच से ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा अपने अन्य साथियों/रिश्तेदारों के साथ मिलकर चोरी की घटनाएं कारित की गई। अभियुक्त हंसराज उर्फ हंसा व उसके साले प्रमोद द्वारा रेकी करने के उपरान्त रिश्तेदार/साथियों को बुला कर दीवार में सेंध काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। अभियुक्तगण द्वारा अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 26/27.06.2023 की रात्रि तकिया चौराहे से टेरा की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्थित जनसेवा केन्द्र व मोबाइल की दुकान में सेंध काटकर चोरी करना व दिनांक 07/08.07.2023 की रात्रि कस्बा जैदपुर स्थित श्रीबाला जी ज्वैलर्स की दुकान में सेंध काटकर व लॉकर तोड़कर सोने- चांदी के जेवरात चोरी करना स्वीकार किया गया एवं बरामद आभूषण व मोबाइल को अभियुक्तगण बेचने व अन्य घटनाएं कारित करने हेतु रेकी करने की फिराक में घूम रहे थे।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. हंसराज उर्फ हंसा चौहान पुत्र बृजेन्द्र चौहान निवासी टण्डन पुरवा मजरे टेरा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
2. बेचने चौहान पुत्र स्व0 बीरे चौहान निवासी एली मांझा थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोण्डा
3. रामकुमार पुत्र स्व0 छेदी लाल लोनिया निवासी एली मांझा थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोण्डा

बरामदगी
1. 17 जोड़ी पायल सफेद धातु
2. 02 अदद मंगलसूत्र पीली धातु
3. 01 अदद चेन पीली धातु
4. 01 अदद चेन सफेद धातु
5. 02 जोड़ी सुई धागा पीली धातु
6. 02 अदद नाक की कील पीली धातु
7. 12 अदद अंगूठी सफेद धातु
8. 23 नग बिछिया सफेद धातु
9. 01 अदद मोबाइल फोन (रेडमी कम्पनी का)
10. 1650/- रुपये नकद
अनावरित अभियोग
1. मु0अ0सं0 275/2023 धारा 457/380 भादवि थाना जैदपुर जनपद बराबंकी
2. मु0अ0सं0 287/2023 धारा 457/380 भादवि थाना जैदपुर जनपद बराबंकी
पुलिस टीम
स्वाट टीम
1. निरीक्षक श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी प्रभारी स्वाट टीम
2. उ0नि0 श्री संजीव प्रकाश सिंह
3. हे0का0 अभिमन्यु सिंह, हे0का0 तनवीर अहमद, हे0का0 जितेन्द्र बहादुर सरोज
4. हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार, हे0का0 मनीष यादव, का0 धनंजय सिंह,
5. का0 प्रवीण शुक्ला, का0 नितिन कुमार, का0 अभिषेक राजवंशी
सर्विलांस सेल-
1. उ0नि0 श्री रमाकान्त भारतीय प्रभारी सर्विलांस सेल
2. हे0का0 रामआधार, हे0का0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह
3. हे0का0 जितेन्द्र वर्मा, हे0का0 मजहर अहमद
4., हे0का0 अनुज कुमार, हे0का0 पवन गौतम
5. का0 जरनैल सिंह, का0 सुधाकर सिंह भदौरिया, का0 शैलेन्द्र कुमार, का0 विनीत शिवाच
थाना जैदपुर-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री अनिल कुमार पाण्डेय थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
2. व0उ0नि0 श्री कन्हैया यादव, उ0नि0 सतीश कुमार दीक्षित
3. उ0नि0 श्री तेज बहादुर सिंह, उ0नि0 श्री उमेश कुमार यादव
4. हे0का0 महेश सिंह, हे0का0 अखिलेश कुमार चौधरी, हे0का0 गुफरान खान, का0 रोहित शर्मा



