
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज राजमहल मॉडल कॉलेज में सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका द्वारा आयोजित यूजी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025–29 परीक्षा 2025 के अंतिम दिन ,I.K.S. पेपर की परीक्षा दोनों पालियों में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
प्रथम पाली में कुल 301 परीक्षार्थी तथा द्वितीय पाली में 419 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान केंद्र पर अनुशासन एवं शान्तिपूर्ण वातावरण का विशेष ध्यान रखा गया।

इसके साथ ही झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, रांची द्वारा आयोजित डिप्लोमा तृतीय सेमेस्टर परीक्षा 2025 की अंतिम परीक्षा भी इसी केंद्र पर कदाचारमुक्त सम्पन्न हुई, जिसमें कुल 289 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने सभी परीक्षार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने परीक्षा संचालन में सहयोग देने वाले सभी पर्यवेक्षकों, शिक्षकों,
जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


